पुलिस पर कार्यवाही ने करने का आरोप पिता खा रहा दर दर की ठोकर
कौशाम्बी । पश्चिम शरीरा थाना अंतर्गत जाफरपुर महावा गांव में बृहस्पतिवार रात 9:00 बजे एक विवाहिता ने परिवारजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा किया। कुछ देर बाद कमरे के अंदर दुपट्टा के सहारे से कमरे में फांसी के फंदे में विवाहिता की लाश लटकी मिली। मौके पर पहुंचे पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी रोशन लाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।परन्तु एक सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की,नतीजन पिता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत हो चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। मृतक लड़की के पिता का आरोप है क तीन महिलाओं को गिरफ्त में लेने के बावजूद साठ गाँठ कर पुलिस ने छोड़ दिया है ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































