सांगीपुर (नि.सं.)। फर्जी फोटो लगाकर बैनामा करवाने के मामले को न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगापुर की है। मंगापुर निवासिनी यमुना देवी पत्नी स्व. रन बहादुर सिंह ने न्यायालय में गुहार लगाई थी कि वर्ष 2014 में गांव के भू माफिया शेर बहादुर सिंह पुत्र शिव गुलाम सिंह ने फर्जी तरीके से जमीन के मालिक की जमीन को दूसरे के नाम करवा लिया। महिला ने हवाला देते हुए कहा कि गांव के स्व. सुखदेव सिंह के दो लड़के थे। फतेहबहादुर सिंह तथा गंगू सिंह। कुछ दिन पूर्व गंगू सिंह अचानक गायब हो गए। इसी बीच शेरबहादुर सिंह कुचक्र रचते हुए फर्जी तरीके से गंगू सिंह की जमीन को लिखवाने के लिए फतेह बहादुर सिंह की फोटो दस्तावेज पर लगाकर तथा खुद गवाह बनकर अपनी बहू मीरा सिंह पत्नी हरिभवन सिंह के नाम बैनामा करवा लिया। घटना को न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए शेर बहादुर सिंह समेत पांच लोगो पर सरकार को गुमराह करने तथा फर्जी फोटो लगाकर बैनामा करवाने पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने सोमवार को आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें