V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

क्रय केन्द्र की वेबसाइट बंद होने से किसान परेशान

सांगीपुर (नि.सं.)। विकास खण्ड अंतर्गत धान क्रय केन्द्र की वेबसाइट बंद है। इससे किसान परेशान है। साथ ही क्रय केन्द्रो से निराश होकर लौट रहे है। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत दलापट्टी, सांगीपुर, बसुवापुर, नवहा जया धान क्रय केन्द्र पर किसान धान लेकर जाते है। इसके बाद दिन भर इंतजार करने के बाद निराश होकर घर लौट जाते है। यह आरोप सुरसरि कुमार मिश्र, रामचन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह, बृजेश सिंह आदि किसानो ने लगाया है। इनका कहना है कि करीब बीस दिन से धान बेचने के लिए परेशान है। उनके धान की तौल नहीं हो रही है। सचिव कहते है कि वेबसाइट बंद है। जब खुलेगा तभी धान की तौल हो पाएगी। सचिव बसुवापुर क्रय केन्द्र संजय यादव का कहना है कि विभाग ने वेबसाइट बंद कर दिया है। इससे लगभग दो सौ कुंतल धान की फीडिंग नहीं हो पाई है। इससे किसानो के साथ ही वह भी परेशान है। धान की तौल ही बंद है। इसी तरह सांगीपुर, दलापट्टी, नबहा जया में भी सैकड़ो कुंतल धान की फीडिंग नहीं हो पा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सांगीपुर (नि.सं.)। विकास खण्ड अंतर्गत धान क्रय केन्द्र की वेबसाइट बंद है। इससे किसान परेशान है। साथ ही क्रय केन्द्रो से निराश होकर लौट रहे है। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत दलापट्टी, सांगीपुर, बसुवापुर, नवहा जया धान क्रय केन्द्र पर किसान धान लेकर जाते है। इसके बाद दिन भर इंतजार करने के बाद निराश होकर घर लौट जाते है। यह आरोप सुरसरि कुमार मिश्र, रामचन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह, बृजेश सिंह आदि किसानो ने लगाया है। इनका कहना है कि करीब बीस दिन से धान बेचने के लिए परेशान है। उनके धान की तौल नहीं हो रही है। सचिव कहते है कि वेबसाइट बंद है। जब खुलेगा तभी धान की तौल हो पाएगी। सचिव बसुवापुर क्रय केन्द्र संजय यादव का कहना है कि विभाग ने वेबसाइट बंद कर दिया है। इससे लगभग दो सौ कुंतल धान की फीडिंग नहीं हो पाई है। इससे किसानो के साथ ही वह भी परेशान है। धान की तौल ही बंद है। इसी तरह सांगीपुर, दलापट्टी, नबहा जया में भी सैकड़ो कुंतल धान की फीडिंग नहीं हो पा रही है।

Leave a Comment