अयोध्या। एल आई सी का शेयर इनिशियल पब्लिक ऑफर लाकर शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध करके बेचने के प्रस्ताव से छुब्ध बीमा कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया । संयुक्त मोर्चे में निगम में कार्यरत फेडरेशन ऑफ क्लास वन आफिसर्स एशोसिएशन, नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एशोसिएशन, व आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन शामिल है । संयुक्त मोर्चे द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज फैजाबाद मण्डल के बेनीगंज कार्यालय पर तथा मण्डल से संबद्ध विभिन्न शाखाओं पर लंच समय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया । ज्ञात हो कि कल एल आई सी का आई पी ओ लाने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी को “ड्राफ्ट रेड हियरिंग का प्रास्पेक्टस” सौपा गया है जिससे सभी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है । कर्मचारियों का मानना है कि अब सरकार मार्च माह में कभी भी आई पी ओ का ऑफ़र ला सकती है । कार्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन हेतु उपस्थिति कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बीमा कर्मचारी संघ के मण्डलीय महामंत्री आर एस चतुर्वेदी ने कहा कि एल आई सी-आई पी ओ का प्रस्ताव न केवल भारतीय जीवन बीमा निगम के हितों के विरुद्ध है बल्कि देश की आर्थिक स्वायतता को भी प्रभावित करने वाला है । बीमा कर्मियों को कड़े संघर्ष हेतु तैयार रहना होगा और जिस दिन एल आई सी का आई पी ओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा अखिल भारतीय स्तर पर एक दिन की पूर्ण हड़ताल करके सरकार के इस कदम का विरोध किया जाएगा । बेनीगंज मण्डलीय कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन के दौरान क्लास वन आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आई डी सिंह व महामंत्री जे पी सिंह तथा बीमा कर्मचारी संघ के महामंत्री आर एस चतुर्वेदी के साथ अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

एलआईसी को आई सी-आई पी ओ में शामिल करने का विरोध
अयोध्या। एल आई सी का शेयर इनिशियल पब्लिक ऑफर लाकर शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध करके बेचने के प्रस्ताव से छुब्ध बीमा कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया । संयुक्त मोर्चे में निगम में कार्यरत फेडरेशन ऑफ क्लास वन आफिसर्स एशोसिएशन, नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एशोसिएशन, व आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन शामिल है । संयुक्त मोर्चे द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज फैजाबाद मण्डल के बेनीगंज कार्यालय पर तथा मण्डल से संबद्ध विभिन्न शाखाओं पर लंच समय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया । ज्ञात हो कि कल एल आई सी का आई पी ओ लाने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी को “ड्राफ्ट रेड हियरिंग का प्रास्पेक्टस” सौपा गया है जिससे सभी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है । कर्मचारियों का मानना है कि अब सरकार मार्च माह में कभी भी आई पी ओ का ऑफ़र ला सकती है । कार्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन हेतु उपस्थिति कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बीमा कर्मचारी संघ के मण्डलीय महामंत्री आर एस चतुर्वेदी ने कहा कि एल आई सी-आई पी ओ का प्रस्ताव न केवल भारतीय जीवन बीमा निगम के हितों के विरुद्ध है बल्कि देश की आर्थिक स्वायतता को भी प्रभावित करने वाला है । बीमा कर्मियों को कड़े संघर्ष हेतु तैयार रहना होगा और जिस दिन एल आई सी का आई पी ओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा अखिल भारतीय स्तर पर एक दिन की पूर्ण हड़ताल करके सरकार के इस कदम का विरोध किया जाएगा । बेनीगंज मण्डलीय कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन के दौरान क्लास वन आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आई डी सिंह व महामंत्री जे पी सिंह तथा बीमा कर्मचारी संघ के महामंत्री आर एस चतुर्वेदी के साथ अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें