V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, चालक फरार

कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मकूनपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि चालक फौरन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने टैक्टर को कब्जे में ले लिया है। आज कोहंडौर की तरफ एक खाली ट्रैक्टर जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा था। उस पर चालक के अलावा एक किशोर 16 बैठा था। ट्रैक्टर जब मकूनपुर में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के सामने पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे किशोर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जबकि घटना के फौरन बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को जिला मेडिकल कालेज भेजा वहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर का नाम व पता अभी ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है तथा घटना की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मकूनपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि चालक फौरन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने टैक्टर को कब्जे में ले लिया है। आज कोहंडौर की तरफ एक खाली ट्रैक्टर जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा था। उस पर चालक के अलावा एक किशोर 16 बैठा था। ट्रैक्टर जब मकूनपुर में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के सामने पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे किशोर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जबकि घटना के फौरन बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को जिला मेडिकल कालेज भेजा वहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर का नाम व पता अभी ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है तथा घटना की जांच कर रही है।

Leave a Comment