V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तो यहां दल पर भारी पड़े दिलों के रिश्ते

रुश्दी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं
रूदौली , अयोध्या। हो गई है पीर पर्वत  से पिघली चाहिए ,फिर हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए दुष्यंत कुमार की यह लाइनें अयोध्या जनपद की विधानसभा रूदौली सीट की सियासत के साथ- साथ  जिले की राजनीति में खासा दखल रखने वाले अब्बास अली जैदी ‘ रूश्दी मियां पर सटीक बैठती है । रूदौली से दो बार सपा से विधायक रहे  अब्बास अली जैदी  अयोध्या समेत आस पास के जनपदों में मुस्लिमों के बड़े नेता के रूप में जाने जाते रहे ,साथ ही सपा के जमीनी और वफादार नेताओं में से एक । लम्बे इंतजार के बाद सपा ने रूदौली विधानसभा सीट से पूर्व सांसद आनंद सेन का टिकट सोमवार को अन्ततः फाइनल किया तो यह खबर रूदौली सहित पूरे अयोध्या में आग की तरह फ़ैल गई । हालांकि राजनीतिक हलकों में यह सुगबुगाहट पहले से ही चल रही थी कि आनंद सेन को रूदौली से टिकट मिल सकता है ,हुआ भी यही । सोमवार की रात आंनद सेन को सपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित करते ही मानो रूदौली की सियासत में ‘ उबाल आ गया हो । सोशल मीडिया के तमाम प्लेट फार्म पर रूश्दी मियां के साथ हुई  नाइंसाफी को लेकर रूदौली समेत अयोध्या और आसपास के जनपदों में काफी आक्रोश दिखा । रूश्दी का टिकट कटने पर जहां समाजवादियों का खून उबाल मारने लगा वहीं तमाम अन्य दलों की विचारधारा से इत्तेफाक रखने वाले कार्यकताओं में रूश्दी के प्रति सहानुभूति भी खूब दिखी ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रुश्दी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं
रूदौली , अयोध्या। हो गई है पीर पर्वत  से पिघली चाहिए ,फिर हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए दुष्यंत कुमार की यह लाइनें अयोध्या जनपद की विधानसभा रूदौली सीट की सियासत के साथ- साथ  जिले की राजनीति में खासा दखल रखने वाले अब्बास अली जैदी ‘ रूश्दी मियां पर सटीक बैठती है । रूदौली से दो बार सपा से विधायक रहे  अब्बास अली जैदी  अयोध्या समेत आस पास के जनपदों में मुस्लिमों के बड़े नेता के रूप में जाने जाते रहे ,साथ ही सपा के जमीनी और वफादार नेताओं में से एक । लम्बे इंतजार के बाद सपा ने रूदौली विधानसभा सीट से पूर्व सांसद आनंद सेन का टिकट सोमवार को अन्ततः फाइनल किया तो यह खबर रूदौली सहित पूरे अयोध्या में आग की तरह फ़ैल गई । हालांकि राजनीतिक हलकों में यह सुगबुगाहट पहले से ही चल रही थी कि आनंद सेन को रूदौली से टिकट मिल सकता है ,हुआ भी यही । सोमवार की रात आंनद सेन को सपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित करते ही मानो रूदौली की सियासत में ‘ उबाल आ गया हो । सोशल मीडिया के तमाम प्लेट फार्म पर रूश्दी मियां के साथ हुई  नाइंसाफी को लेकर रूदौली समेत अयोध्या और आसपास के जनपदों में काफी आक्रोश दिखा । रूश्दी का टिकट कटने पर जहां समाजवादियों का खून उबाल मारने लगा वहीं तमाम अन्य दलों की विचारधारा से इत्तेफाक रखने वाले कार्यकताओं में रूश्दी के प्रति सहानुभूति भी खूब दिखी ।

Leave a Comment