V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लापता किशोरी का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

बीकापुर-अयोध्या। बीकापुर थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी का शव 40 फिट गहरे कुएं से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिस हालत में शव बरामद हुआ है उसे देखकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।बीकापुर थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर ग्रंट के भीतरगांव मजरे में किशोरी को छोड़कर उसके परिवारीजन छह फरवरी को रिश्तेदार के यहां गए थे। सात को घर लौटे तो वह गायब मिली। पुलिस ने बताया कि गांव के बाहर पांच सौ मीटर दूर चप्पल व स्वेटर मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से कुएं की तलाशी ली। अंदर देखा गया तो किशोरी का शव पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। पड़ोसियों व ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बीकापुर-अयोध्या। बीकापुर थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी का शव 40 फिट गहरे कुएं से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिस हालत में शव बरामद हुआ है उसे देखकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।बीकापुर थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर ग्रंट के भीतरगांव मजरे में किशोरी को छोड़कर उसके परिवारीजन छह फरवरी को रिश्तेदार के यहां गए थे। सात को घर लौटे तो वह गायब मिली। पुलिस ने बताया कि गांव के बाहर पांच सौ मीटर दूर चप्पल व स्वेटर मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से कुएं की तलाशी ली। अंदर देखा गया तो किशोरी का शव पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। पड़ोसियों व ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment