V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाती बी.सी. सखी

प्रतापगढ़ ।  बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, प्रतापगढ़ द्वारा बी सी सखी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये निदेशक जितेन्द्र प्रसाद ने शुभकामनायें व्यक्त किया तथा मतदाता जागरूकता के तहत सभी को मतदान में सहभागी होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में 258वें बी.सी. सखी बैच के सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वह अपने बी सी प्वाइंट का संचालन करते हुए नियमित रूप से आय भी अर्जित कर सकें। भारत सरकार द्वारा डोर टू डोर बैंकिंग सुविधा की उपलब्धता के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशन में बी सी सखी की सेवायें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में, कम समय में और सुरक्षित बैंकिंग लाभ प्रदान करतीं हैं। इस संस्थान के वित्तीय साक्षरता एवं ऋण सलाहकार शिशिर खरे ने बी सी सखियों द्वारा प्रधानमंत्री बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना आदि जैसी महती योजनाओं से कृषकों, विद्यार्थियों, ग्रामीणजन व स्वरोजगारी को जोड़ने के लिये आह्वान किया। इस अवसर पर फैकल्टी संजीव कुमार, अमृता दुबे, शांतनु सिंह, कंचन  मौर्य, आदेश उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ ।  बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, प्रतापगढ़ द्वारा बी सी सखी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये निदेशक जितेन्द्र प्रसाद ने शुभकामनायें व्यक्त किया तथा मतदाता जागरूकता के तहत सभी को मतदान में सहभागी होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में 258वें बी.सी. सखी बैच के सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वह अपने बी सी प्वाइंट का संचालन करते हुए नियमित रूप से आय भी अर्जित कर सकें। भारत सरकार द्वारा डोर टू डोर बैंकिंग सुविधा की उपलब्धता के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशन में बी सी सखी की सेवायें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में, कम समय में और सुरक्षित बैंकिंग लाभ प्रदान करतीं हैं। इस संस्थान के वित्तीय साक्षरता एवं ऋण सलाहकार शिशिर खरे ने बी सी सखियों द्वारा प्रधानमंत्री बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना आदि जैसी महती योजनाओं से कृषकों, विद्यार्थियों, ग्रामीणजन व स्वरोजगारी को जोड़ने के लिये आह्वान किया। इस अवसर पर फैकल्टी संजीव कुमार, अमृता दुबे, शांतनु सिंह, कंचन  मौर्य, आदेश उपस्थित रहे।

Leave a Comment