स्ट्राइकर्स ने सेंट पॉल को हराया
प्रयागराज। स्ट्राइकर्स इलेवन ने सेंट पॉल चर्च को चार विकेट और विपुल सिंह के शतक (114 नाबाद, 41 गेंद, छह चौके, 12 छक्के) से बीएचएस ने लीजेंड इलेवन को 153 रन से हराकर एटी फ्लिन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। बीएचएस मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में सेंट पॉल चर्च ने 20 ओवर में 148 रन (अभिनव शुक्ला 45, जस्टिन मसीह 36, अभिषेक विवियन 26, जॉय पॉल 4/09, जोएल पॉल 2/11) बनाये। जवाब में स्ट्राइकर्स इलेवन ने 17.5 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन (जोएल पॉल 44 नाबाद, जॉय मैकार्टी 3/28) बना लिए। एक अन्य मैच में बीएचएस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 244 रन (विपुल सिंह 114 नाबाद, ट्रेवर विंसेंट 56, स्पर्श ग्लैडविन 33 अविजित, रोनाल्ड, सोमिन एवं नितिन एक-एक विकेट) बनाकर लीजेंड इलेवन 19.4 ओवर 91 रन (चंदन चौधरी 22, रॉबिन ल्यूक व ट्रेवर विंसेंट तीन-तीन, रवि नंदन दो विकेट) पर समेट दिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































