V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बस से कुचलकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

कटरा गुलाब सिंह (नि.सं.)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे वैष्णव गांव के समीप नंदा का पुरवा मोड़ पर बस से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक अपने वाहन समेत भाग गया। उसे बाद में कब्जे में ले लिया गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
कटरा गुलाब सिंह पुलिस चैकी अंतर्गत गांव पांडेय का पुरवा सरायदेवराय निवासी ओम प्रकाश पटेल 25 पुत्र विनोद कुमार पटेल गुरूवार की बीती रात करीब 7 बजे अपनी अपाचे बाइक से कटरा गुलाब सिंह बाजार जा रहा था। वह पूरे वैष्णव गांव के समीप नंदा का पुरवा मोड़ पर पहुंचा तो कटरा गुलाब सिंह से इलाहाबाद चलने वाली बस से कुचलने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बस चालक अपने वाहन समेत फरार हो गया। घटनास्थल पर जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। साथ ही युवक को पहचान लिया। इसके बाद उसके परिजनो को सूचना दिया। मृतक ओम प्रकाश पांच भाईयो में तीसरे नम्बर पर था। बड़ा भाई प्रमोद कुमार, रामपूजन तथा दो छोटे भाई राम प्रकाश और शिव प्रकाश है। ओम प्रकाश की पत्नी ज्योति पटेल तथा उसके एक बेटी 2 का नाम आ रहा है। उसके 4 वर्षीय बेटे का नाम आर्यन है। सूचना मिलते ही स्थानीय चैकी की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस का भी पता लगाकर उसे बरामद कर लिया गया है। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कटरा गुलाब सिंह (नि.सं.)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे वैष्णव गांव के समीप नंदा का पुरवा मोड़ पर बस से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक अपने वाहन समेत भाग गया। उसे बाद में कब्जे में ले लिया गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
कटरा गुलाब सिंह पुलिस चैकी अंतर्गत गांव पांडेय का पुरवा सरायदेवराय निवासी ओम प्रकाश पटेल 25 पुत्र विनोद कुमार पटेल गुरूवार की बीती रात करीब 7 बजे अपनी अपाचे बाइक से कटरा गुलाब सिंह बाजार जा रहा था। वह पूरे वैष्णव गांव के समीप नंदा का पुरवा मोड़ पर पहुंचा तो कटरा गुलाब सिंह से इलाहाबाद चलने वाली बस से कुचलने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बस चालक अपने वाहन समेत फरार हो गया। घटनास्थल पर जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। साथ ही युवक को पहचान लिया। इसके बाद उसके परिजनो को सूचना दिया। मृतक ओम प्रकाश पांच भाईयो में तीसरे नम्बर पर था। बड़ा भाई प्रमोद कुमार, रामपूजन तथा दो छोटे भाई राम प्रकाश और शिव प्रकाश है। ओम प्रकाश की पत्नी ज्योति पटेल तथा उसके एक बेटी 2 का नाम आ रहा है। उसके 4 वर्षीय बेटे का नाम आर्यन है। सूचना मिलते ही स्थानीय चैकी की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस का भी पता लगाकर उसे बरामद कर लिया गया है। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment