V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मन्झनपुर में बसपा इतिहास दोहराने की ओर अग्रसर

बसपा के स्थानों में खुले कार्यालय
कौशाम्बी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जहां तमाम पार्टी के नेताओं द्वारा जनता से संपर्क किया जा रहा है ,वही मतदाताओं के रुझान को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा होने लगी है कि बसपा एक बार फिर जनपद में अपने पुराने इतिहास को दोहराने  के कगार पर है। विधानसभा क्षेत्र के बारा, पश्चिम शरीरा सहित करारी में बसपा ने अपना कार्यालय संचालित किया है। कार्यलयों का उद्घाटन पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम व सदर प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने किया । इस मौके पर कोविड गाइड लाइन व चुनाव आचार संहित का पालन करते हुए बसपाईयों ने खुशी का भी इजहार किया।   पार्टी जिलाध्यक्ष  ने कहा कि विधान क्षेत्र के करारी, पश्चिम शरीरा व बारा में कार्यालय का संचालन होने से बहुजन समाज पार्टी को काफी हद तक मदद मिलेगी। इस दौरा पार्टी के बैनर तले सदर विधान सभा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने कहा कि विभिन्न कार्यालयों के संचालन से चुनाव के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को बैठने आदि के लिए उचित स्थान रहेगा। वहीं गुरूवार को सदर विधान सभा प्रत्याशी नीतू कनौजिया कोविड नियमों का पालन करते हुए विधान सभा के करारी सेक्टर के ग्रामसभा करारी, तहिलपुर, दुर्गापरु, सादिकपुर, मुजेयमपुर, विहरोजपुर आदि गांवों मंे जनसम्पर्क किया। वहीं गांव के मतदाताओं से रूबरू होकर बसपा के लिए आर्शीवाद मांगा। इस दौरान इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारियों सहित गांव के लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बसपा के स्थानों में खुले कार्यालय
कौशाम्बी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जहां तमाम पार्टी के नेताओं द्वारा जनता से संपर्क किया जा रहा है ,वही मतदाताओं के रुझान को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा होने लगी है कि बसपा एक बार फिर जनपद में अपने पुराने इतिहास को दोहराने  के कगार पर है। विधानसभा क्षेत्र के बारा, पश्चिम शरीरा सहित करारी में बसपा ने अपना कार्यालय संचालित किया है। कार्यलयों का उद्घाटन पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम व सदर प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने किया । इस मौके पर कोविड गाइड लाइन व चुनाव आचार संहित का पालन करते हुए बसपाईयों ने खुशी का भी इजहार किया।   पार्टी जिलाध्यक्ष  ने कहा कि विधान क्षेत्र के करारी, पश्चिम शरीरा व बारा में कार्यालय का संचालन होने से बहुजन समाज पार्टी को काफी हद तक मदद मिलेगी। इस दौरा पार्टी के बैनर तले सदर विधान सभा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने कहा कि विभिन्न कार्यालयों के संचालन से चुनाव के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को बैठने आदि के लिए उचित स्थान रहेगा। वहीं गुरूवार को सदर विधान सभा प्रत्याशी नीतू कनौजिया कोविड नियमों का पालन करते हुए विधान सभा के करारी सेक्टर के ग्रामसभा करारी, तहिलपुर, दुर्गापरु, सादिकपुर, मुजेयमपुर, विहरोजपुर आदि गांवों मंे जनसम्पर्क किया। वहीं गांव के मतदाताओं से रूबरू होकर बसपा के लिए आर्शीवाद मांगा। इस दौरान इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारियों सहित गांव के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment