कौशाम्बी। जन शिक्षण संस्थान कौशाम्बी द्वारा मुख्यालय पर झण्डा रोहण किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया। संस्थान के निदेशक राजकुमार पांडेय ने कहा कि 26 जनवरी पूरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। हम सभी जानते है कि भारत को स्वतंत्रता 15 अगस्त सन 1947 को मिली थी लेकिन राष्ट्र में अपना कोई संविधान नहीं था। इसी दिन यानी 26 जनवरी सन् 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। जिसे बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर ने बनाया था। आज इसी संविधान की वजह से हमारा देश पूर्ण गणतंत्र है। इस दिन सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर देश के शहीदो को श्रद्धांजलि देते है। गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयो के अंदर हर्ष, उल्लास और नये सोच का संचार करता है। देशवासियो को यह संकल्प लेने के लिए भी पे्ररित करता है कि वह अमर शहीदो के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और अपने देश की रक्षा गौरव और उत्थान के लिए सदा समर्पित रहेंगे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें