V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गणतंत्र दिवस पर धूमधाम संग फहराया तिरंगा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जन शिक्षण संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झण्डारोहण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के कार्यालय पर किया गया। मुख्य अतिथि चिन्तामणि पांडेय ने अपने उद्बोधन में लोगो से अपील किया कि वे देश को निरंतर आगे बढ़ाने हेतु प्रयासरत रहे। संस्थान के निदेशक यूपी सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हमारा यह कर्तव्य होता है कि लोगो में देश भक्ति की भावना जगाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे एवं अपने देश को विकासशील देशो की श्रेणी में ले जाये। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष अंजर खान, अमित प्रताप सिंह, वर्षा घुले, वसीम शहजादा, रसीद अहमद, सुमन यादव, अमरनाथ मौर्य तथा संस्थान के प्रतिभागी उपस्थित रहे। इसी प्रकार नगर के सिविल लाइन शुकुलपुर सदर में बाबा राम उदित सेवा संस्थन द्वारा संचालित बालगृह शिशु में 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत रन बहादुर वर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं ओम प्रकाश द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। समारोह में संस्था प्रबंधक कमलाकांत शुक्ला, राजदेव पांडेय, अजय प्रताप सिंह, श्रीमती बिन्दु त्रिपाठी, श्रद्धा मिश्रा, के.एन. मिश्रा, अरविन्द मिश्रा, रत्नेश शुक्ला, छाया शुक्ला, स्मृति मिश्रा, फिरदुस जहां एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार मौर्य सभा के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्राट अशोक महान पुस्तकालय परिसर पल्टन बाजार में प्रशांत मौर्य के करकमलो द्वारा झण्डारोहण प्रातः 8 बजे सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात डा. शिवमूर्ति लाल मौर्य की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। इसमें डा. भीमराव अम्बेडकर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में आकाश मौर्य, विकास मौर्य, अनीता मौर्य, सपना मौर्य, कंचन मौर्य, रोहिणी कुमार पाल, नीरज मौर्य, निशांत मौर्य, विजय नारायण मौर्य, रियांशी मौर्य, श्रेयांश मौर्य आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार इण्डियन मेडिकल एसो. शाखा के तत्वाधान में एसो. के भवन परिसर कटरा रोड पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण अध्यक्ष डा. आर.के. मिश्र के द्वारा सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात डा. आर.के. मिश्र की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. घनश्याम अग्रवाल, डा. शिवमूर्ति लाल मौर्य, डा. आर.के. मिश्र, डा. आर.पी. पांडेय, डा. ए.के. कुलश्रेष्ठ आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने आखिरी इंसाफ साम्यवादी मोर्चा के कैम्प कार्यालय स्थित विवेक नगर में गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर झण्डारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जायसवाल समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल द्वारा तिरंगा झण्डा फहराया गया। इसके उपरान्त उपस्थित सभी महानुभावो ने राष्ट्रगान गाया। तदुपरान्त एक आवश्यक बैठक का आयोजन डा. किशन चन्द्र वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी द्वारा एवं संचालन राजेन्द्र प्रसाद पटेल द्वारा किया गया। बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि रामआसरे सिंह पटेल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment