प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मेडिकल कालेज एवं पूरे रायजू आंगनबाड़ी केन्द्र पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने अतिकुपोषित बच्चो एवं उनके परिजनों के साथ सहभागिता की। उन्होने महिलाओ को पौष्टिक आहार वितरित कर बच्चो को कुपोषण से बचाने के लिए मां का दूध पिलाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि बच्चे कुपोषित न हो इसके लिए मां को बच्चो का ख्याल रखना चाहिए। उन्हे पौष्टिक आहार समय समय पर देते रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने कहा कि बच्चो का देखभाल यदि सबसे अधिक कोई करता है तो वह मां होती है। इसलिए हम लोगो को संकल्प लेना है कि हमारे बच्चे कुपोषित न हो। एआरपी धर्मेन्द्र ओझा ने बताया कि बच्चे स्वस्थ होंगे तो आगे पढ़ लिखकर अच्छे नागरिक बनेंगे। प्रधानाध्यापक श्रीमती संगीता ओझा ने कहा कि मां बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में ठीक तरह जानती है। इसलिए बच्चो को समय समय पर दूध, फल, भोजन आदि देना चाहिए। इस अवसर पर सीडीपीओ उदय मिश्रा, किरण मिश्रा, नीलम, सीडीपीओ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें