V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

टेम्पो से गिरकर अधेड़ की मौत

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरापुर स्थित डम्बल नाली के पास चलती टेम्पो से गिरने के कारण एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मानधाता बाजार निवासी संगमलाल मोदनवाल उर्फ बग्गड़ 55 पुत्र गंगा प्रसाद मोदनवाल जिला मुख्यालय गए थे। वहां से टेम्पो पर बैठकर घर लौटने लगे। उसी समय उसरापुर में डम्बल नाली के पास चलती टेम्पो से गिर पड़े। इससे उनके नाक व मुंह से खून गिरने लगा तथा गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां पर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई हरीराम मोदनवाल गांव के प्रधान है। मृतक के एक पुत्र अमित कुमार मोदनवाल एवं तीन पुत्रियां है। उनकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरापुर स्थित डम्बल नाली के पास चलती टेम्पो से गिरने के कारण एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मानधाता बाजार निवासी संगमलाल मोदनवाल उर्फ बग्गड़ 55 पुत्र गंगा प्रसाद मोदनवाल जिला मुख्यालय गए थे। वहां से टेम्पो पर बैठकर घर लौटने लगे। उसी समय उसरापुर में डम्बल नाली के पास चलती टेम्पो से गिर पड़े। इससे उनके नाक व मुंह से खून गिरने लगा तथा गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां पर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई हरीराम मोदनवाल गांव के प्रधान है। मृतक के एक पुत्र अमित कुमार मोदनवाल एवं तीन पुत्रियां है। उनकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment