प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज बाजार में चोरो ने सर्राफ की दुकान में सेंध लगाकर नकदी व लाखो रूपए का जेवर उड़ा दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कल्याणपुर कला निवासी छोटेलाल कौसल पुत्र स्व. कामता प्रसाद कौसल ने दीवानगंज बाजार में किराए का कमरा लेकर सर्राफ की दुकान खोली है। बुधवार की रात अज्ञात चोर दुकान में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। साथ ही दुकान में आलमारी में रखा 22 हजार रूपए नकद तथा लाखो रूपए के जेवर उठा ले गएं आज सुबह उसके लड़के हिमांशु ने दुकान खोला तो आवाक रह गया। सूचना पाकर पिता भी पहुंचा तथा पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा घटना की जांच में जुटी है। आज दोपहर विधि विज्ञान फील्ड यूनिट प्रयोगशाला की टीम ने पहुंचकर बिखरे हुए सामान की जांच किया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें