V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधायक ने क्षेत्र के लाभार्थियों से किया जनसम्पर्क

अयोध्या।  विधायक ने क्षेत्र के लाभार्थियों से किया जनसमपर्क  भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर विधायक वेद प्रकाश प्रकाश गुप्ता ने क्षेत्र में जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।  विधायक वेद गुप्ता ने अयोध्या मण्डल के ऋणमोचन घाट में शक्तिकेन्द्र तुलसी कन्या, सीताकुण्ड के शक्तिकेन्द्र कटरा व करियप्पा मण्डल के शक्तिकेन्द्र खोजनपुर व पूरामण्डल के शक्तिकेन्द्र गंगौली में जनसम्पर्क किया।  विधायक ने सरकार की योजनाओं का लाभ पाये हुए लाभार्थियों से भी जनसम्पर्क किया, साथ ही घर-घर जाकर योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। नगर विधायक ने कहा कि मोदी व योगी सरकार द्वारा किसानों, श्रमिको, महिलाओं, युवाओं सभी के हित में कार्य किये गए है व आगे भी निरन्तर किये जायेंगे। सरकार ने अपराधियों पर नकेल कसी, बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुँचाया है, सभी के जीवन को खुशहाल बनाया है। इस दौरान पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास का पैम्पलेट भी बांटा व स्टीकर भी लगाये। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, हरिभजन गौड़, वीरेन्द्र वर्मा, धनश्याम पहलवान, लालजी मिश्रा, राजेश पाठक, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या।  विधायक ने क्षेत्र के लाभार्थियों से किया जनसमपर्क  भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर विधायक वेद प्रकाश प्रकाश गुप्ता ने क्षेत्र में जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।  विधायक वेद गुप्ता ने अयोध्या मण्डल के ऋणमोचन घाट में शक्तिकेन्द्र तुलसी कन्या, सीताकुण्ड के शक्तिकेन्द्र कटरा व करियप्पा मण्डल के शक्तिकेन्द्र खोजनपुर व पूरामण्डल के शक्तिकेन्द्र गंगौली में जनसम्पर्क किया।  विधायक ने सरकार की योजनाओं का लाभ पाये हुए लाभार्थियों से भी जनसम्पर्क किया, साथ ही घर-घर जाकर योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। नगर विधायक ने कहा कि मोदी व योगी सरकार द्वारा किसानों, श्रमिको, महिलाओं, युवाओं सभी के हित में कार्य किये गए है व आगे भी निरन्तर किये जायेंगे। सरकार ने अपराधियों पर नकेल कसी, बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुँचाया है, सभी के जीवन को खुशहाल बनाया है। इस दौरान पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास का पैम्पलेट भी बांटा व स्टीकर भी लगाये। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, हरिभजन गौड़, वीरेन्द्र वर्मा, धनश्याम पहलवान, लालजी मिश्रा, राजेश पाठक, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment