प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत भुपियामऊ ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने हाकर का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव खजुरनी निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र नंदलाल यादव अखबार बेचने का काम करता है। वह आज भोर में अखबार बांटने जा रहा था। जब वह भुपियामऊ स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचा तो बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने फौरन इसकी जानकारी चैराहे पर खड़ी 112 डायल पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी चैकी इंचार्ज तथा भुपियामऊ चैकी इंचार्ज मय हमराह मौके पर पहुंचे। अभी तक लुटेरो का सुराग नहीं लग सका है। इस बावत पूंछने पर सिटी चैकी इंचार्ज गिरीश दुबे ने बताया कि पीड़ित मेरे पास आया था। उससे तहरीर लिया है मगर घटना भुपियामऊ चैकी से सम्बंधित है। स्थानीय लोगो का कहना है कि क्षेत्र में चोरी व छिनैती की घटनाएं बढ़ गई है। बीते दिन चैराहे के समीप होटल के बाहर नाश्ता कर रही महिला का पर्स छीनकर लुटेरे भाग गए थे। लुटेरो का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें