जरूरतमंदों को ठंड से बचाने को बीबीएफजी ने पहल की
प्रतापगढ़। ठंड से जूझ रहे बेसहारा और जरूरतमंद छात्रों और बच्चों के बीच जाकर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने कम्बल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है। गुरुवार को जगेसरगंज के हतसारा गांव में बेसहारा छात्रा ज्योति यादव और पढ़ाई कर रहे उसके भाई, बहनों गांव के अन्य बच्चों को कम्बल वितरित किया गया। गोबरी, बिहारगंज, चिलबिला में रास्ते में जो भी जरूरत मंद मिला उसको कम्बल दिया गया। जिसमें सौ से अधिक कम्बल बांटे गये। कम्बल के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े। बारिश की परवाह किये बगैर बीबीएफजी की टीम भीगते हुये हतसारा गांव में पहुंची। डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने ज्योति, पवन, चन्दन, ख़ुशी, करन समेत कई छात्रों और बच्चों को कम्बल देकर उनकी खुशियों को बढ़ाने का काम किया। बच्चों को ठंड में कैसे बचा जाय उन्होंने इसका तरीका बताया। उन्होंने आगे भी इस तरह की मदद का भरोसा दिया है। फाउंडर और शिक्षक राजेश कुमार ने बताया कि साथी डॉक्टर अनुराग मिश्रा के सहयोग से कम्बल वितरण किया गया है। ग्रुप के साथी घूम घूम कर कम्बल वितरित करेंगें। गुरुवार को सौ से अधिक कम्बल का वितरण किया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































