रानीगंज। रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के हठेठी गाँव में चार जनवरी को एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया था जिसकी सूचना आवेदक द्वारा दी गयी कि उनके गांव के ही सादाब पुत्र सत्तार ने उनके भतीजे सोहेल पुत्र गुलफाम को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया जिसमे उसे गंभीर चोटें आयीं है। सूचना के आधार पर थाना रानीगंज पर मु0अ0सं0 03/2022 धारा 307 भादवि बनाम सादाब के खिलाफ पंजीकृत किया गया था।इलाज के दौरान सोहेल की मृत्यु हो गयी उक्त अभियोग में विवेचना के क्रम में धारा 307 भादवि को धारा 302 भादवि में परिवर्तित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उक्त अभियोग में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये इसी क्रम में आज दिनांक 06.01.2022 को थानाध्यक्ष रानीगंज मय टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सादाब पुत्र सत्तार को थानाक्षेत्र के जरियारी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। सादाब पुत्र सत्तार नि0 हठेठी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सादाब उपरोक्त ने बताया कि एक वर्ष पहले क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर सोहेल से मेरा झगड़ा हुआ था इसी बात की रंजिश को लेकर दिनांक 04.01.2022 की शाम को पुनः हमारी आपस में मारपीट हो गयी जिसमें मेरे द्वारा सोहेल के ऊपर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह घायल होगया और मैं वहां से भाग निकला। आज मैं यहां से भागने की फिराक में था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































