दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे राम सहाय में करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज से प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। पूरे रामसहाय गांव निवासी राम बहादुर 30 पुत्र प्रताप बहादुर आज सुबह करीब 11 बजे घर पर बिजली का काम कर रहा था। उसी समय करंट की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए फौरन जिला मेडिकल कालेज ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज जिले के सोरांव स्थित एक निजी अस्पताल ले गए है। वहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































