V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फाफामऊ ईश्वर शरण को मिले पूर्ण अंक

प्रयागराज। रोहित राज पाल के शानदार नाबाद अर्धशतक ( 65 रन, 65 गेंद, 7 चौके, तीन छक्के ) के दम पर फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से  और त्रिपुरेश सिंह के धमाकेदार पारी (95 रन, 64 गेंद, 9 चौके, तीन छक्के) एवं रुद्रांश सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन नाबाद  (56 रन, 61 गेंद, 5 चौके और 7 – 0 – 46 – 3 ) के सहारे ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने विराट स्पोर्ट्स क्लब को 115 रन से हारकर प्रोफेसर आनंदी प्रसाद भटनागर स्मारक अंडर -25 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए है। सोमवार को फाफामऊ मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने 29 ओवर में 127 रन ( स्वपनिल नायक 47, राम आसरे यादव 33, सत्यप्रकाश पाल 17 रन, अजय साहू 3/9, नितिन यादव 3/23, गुलशन वर्मा व दिव्यांशु सिंह 2 -2 विकेट ) पर सिमट गई। जवाब में फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने 27.1 ओवर में चार विकेट 128 रन ( रोहित राज पाल 65 नाबाद, गुलशन वर्मा 22 अविजित, सचिन पटेल 19 रन, जितेन्द्र कुमार 2/22, रोहित पाल 1/13, दिव्येन्दु प्रसाद दिव्य 1/28 ) बना लिए। मैच में सुधीर सोनकर व राहुल सिंह ने अंपायरिंग और मो. सैफ ने स्कोरिंग की। केपी कॉलेज मैदान पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 282 रन ( त्रिपुरेश सिंह 95, रुद्रांश सिंह 56 नाबाद, अभिनव यादव 19, सक्षम अवस्थी 12 रन, सूर्य प्रकाश सिंह 3/34, सत्यम सिंह 2/55, आनंद सिंह 1/13 ) बनाए। जवाब में विराट स्पोर्ट्स क्लब ने 33.1 ओवर में  167 रन ( आशीष रत्नम 47, सत्यम सिंह 31, सूर्य प्रकाश सिंह 21, शुभम बिन्द 17 रन, सक्षम अवस्थी 3/34, रुद्रांश सिंह 3/46, राहुल राज पाल 2/26, आर्यन सिंह 1/16, अभिनव मिश्रा 1/19 ) ही बना सकी। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व श्याम यादव ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। रोहित राज पाल के शानदार नाबाद अर्धशतक ( 65 रन, 65 गेंद, 7 चौके, तीन छक्के ) के दम पर फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से  और त्रिपुरेश सिंह के धमाकेदार पारी (95 रन, 64 गेंद, 9 चौके, तीन छक्के) एवं रुद्रांश सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन नाबाद  (56 रन, 61 गेंद, 5 चौके और 7 – 0 – 46 – 3 ) के सहारे ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने विराट स्पोर्ट्स क्लब को 115 रन से हारकर प्रोफेसर आनंदी प्रसाद भटनागर स्मारक अंडर -25 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए है। सोमवार को फाफामऊ मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने 29 ओवर में 127 रन ( स्वपनिल नायक 47, राम आसरे यादव 33, सत्यप्रकाश पाल 17 रन, अजय साहू 3/9, नितिन यादव 3/23, गुलशन वर्मा व दिव्यांशु सिंह 2 -2 विकेट ) पर सिमट गई। जवाब में फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने 27.1 ओवर में चार विकेट 128 रन ( रोहित राज पाल 65 नाबाद, गुलशन वर्मा 22 अविजित, सचिन पटेल 19 रन, जितेन्द्र कुमार 2/22, रोहित पाल 1/13, दिव्येन्दु प्रसाद दिव्य 1/28 ) बना लिए। मैच में सुधीर सोनकर व राहुल सिंह ने अंपायरिंग और मो. सैफ ने स्कोरिंग की। केपी कॉलेज मैदान पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 282 रन ( त्रिपुरेश सिंह 95, रुद्रांश सिंह 56 नाबाद, अभिनव यादव 19, सक्षम अवस्थी 12 रन, सूर्य प्रकाश सिंह 3/34, सत्यम सिंह 2/55, आनंद सिंह 1/13 ) बनाए। जवाब में विराट स्पोर्ट्स क्लब ने 33.1 ओवर में  167 रन ( आशीष रत्नम 47, सत्यम सिंह 31, सूर्य प्रकाश सिंह 21, शुभम बिन्द 17 रन, सक्षम अवस्थी 3/34, रुद्रांश सिंह 3/46, राहुल राज पाल 2/26, आर्यन सिंह 1/16, अभिनव मिश्रा 1/19 ) ही बना सकी। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व श्याम यादव ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।

Leave a Comment