2021 अब तक हो चुकी है 67 लाख मौतें विश्व मधुमेह दिवस पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन
प्रयागराज। आजकल भागदौड़ भरी जीवनशैली में अनियमित खान-पान की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डायबिटीज भी एक ऐसी बीमारी है जिसकी बड़ी वजह लाइफस्टाइल ही है। डायबिटीज धीरे-धीरे आपके शरीर के दूसरे अंगों जैसे किडनी, लिवर, आंख और हृदय के साथ हमारी तंत्रिकाओं को भी प्रभावित करता है। ये बातें विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित ऑनलाइन स्वास्थ्य संगोष्ठी में वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर जी एस तोमर ने कही।उन्होंने बताया कि अपना खानपान सही रखते हिये दिनचर्या ऋतुचर्या के नियमों का पालन कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। आंवला, गुड़मार, करेला, मेथी, गिलोय, जामुन को मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है। जौ के बने आंटे का प्रयोग, अंकुरित चने, हरी सब्जियों को पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए।उन्होंने मधुरांतक नामक पौधे के औषधीय गुणों को विस्तार से बताया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की पूर्व शोध अधिकारी डॉ शान्ति चौधरी ने बताया कि इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में औसतन 40 लाख मधुमेह मरीजों की मौत हर साल होती है। हालांकि, वर्ष 2021 में महामारी के दौर में 67 लाख मधुमेह रोगियों की मौत हो चुकी है, जिसने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा गरिष्ठ और ज्यादा घी-तेल से बना हुआ भोजन, एक्सरसाइज न करना और तनावपूर्ण जीवन भी डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला हिमांचल प्रदेश के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमे कम ग्लाइसिमिक इंडेक्स वाले आर्गेनिक भोज्य पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए।शरीर की अतिरिक्त ऊर्जा फैट में न बदले इसके लिए व्यायाम अवश्य करना चाहिए।अपने समय का सदुपयोग स्वास्थ्य संवर्धन के लिए करना चाहिए न कि सिर्फ धनोपार्जन के लिए। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ अवनीश पाण्डेय ने कहा कि मधुमेह के रोगी एक बार में थोड़ा खाएं ताकि रक्त में शुगर की मात्रा एकदम से न बढ़े। मेथी, करेला, मूली जैसी चीजों का सेवन बढ़ा दें क्योंकि इनमें कड़वा (तिक्त रस), तीखा (कटु रस) और कषाय रस होता है।
एक्सपर्ट्स के द्वारा लोगों ले मधुमेह संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































