V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विश्वविद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखें

अयोध्या । डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एक्टीविटीज क्लब, महिला अध्ययन केन्द्र व आवासीय क्रीड़ा विभाग के संयुक्त संयोजन में 13 नवम्बर, 2021 दिन शनिवार को पद्मश्री अरूणिमा सिन्हा एमिनिटी भवन में परिसर की छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों से प्रशिक्षित किया गया। कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन नेशनल बॉक्सिंग कोच संजय कुमार हेला एवं नेशनल खिलाड़ी प्रिया कुमारी ने परिसर की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि विषम परिस्थितियों में अपना बचाव कैसे किया जाए? इसके लिए जरूरी है कि शारीरिक रूप से मजबूत होना होगा। छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किक बॉक्सिंग, कराटे सहित अन्य तकनीकों से प्रशिक्षित होना होगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राएं आत्मरक्षा के तरीकों से प्रशिक्षित हुई। मौके पर महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा, निदेशक एक्टिविटी क्लब डॉ0 मुकेश कुमार वर्मा, संघर्ष सिंह, कुमार मंगलम सिंह, आनंद मौर्य, महेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एक्टीविटीज क्लब, महिला अध्ययन केन्द्र व आवासीय क्रीड़ा विभाग के संयुक्त संयोजन में 13 नवम्बर, 2021 दिन शनिवार को पद्मश्री अरूणिमा सिन्हा एमिनिटी भवन में परिसर की छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों से प्रशिक्षित किया गया। कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन नेशनल बॉक्सिंग कोच संजय कुमार हेला एवं नेशनल खिलाड़ी प्रिया कुमारी ने परिसर की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि विषम परिस्थितियों में अपना बचाव कैसे किया जाए? इसके लिए जरूरी है कि शारीरिक रूप से मजबूत होना होगा। छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किक बॉक्सिंग, कराटे सहित अन्य तकनीकों से प्रशिक्षित होना होगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राएं आत्मरक्षा के तरीकों से प्रशिक्षित हुई। मौके पर महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा, निदेशक एक्टिविटी क्लब डॉ0 मुकेश कुमार वर्मा, संघर्ष सिंह, कुमार मंगलम सिंह, आनंद मौर्य, महेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहें।

Leave a Comment