V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जल्दी से उगा हो सुरुज देव भइल अरघे क बेर

छठ घाटों पर नजर आया दीपावली का नजारा
गोसाईगंज अयोध्या । नगर के ठकुराइन पोखरा घाट पर सबसे अधिक भीड़ रही के अलावा महादेवा घाट सीता राम घाट सत्संग पर भी श्रद्धालुओं ने यहां पूजन किया। आज सुबह 6.41 पर सूर्य देव का दर्शन हुए श्रद्धा से सराबोर व्रती महिलाओं ने धैर्य बनाते सूर्य देव की प्रतीक्षा की। गोसाईगंज नगर पंचायत बता स्थानीय नागरिकों के द्वारा यहां साज-सज्जा प्रकाश और निःशुल्क चाय नाश्ते आदि की व्यवस्था स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया था। जिसमें व्यवस्थापक प्रमुख रूप से आई हुई श्रद्धालुओं को सेवा भाव से चाय नाश्ता कराते रहें।
लोक आस्था का पर्व डाला छठ बृहस्पतिवार की सुबह उदयमान सूर्य के अ‌र्घ्य के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन अ‌र्घ्य के बाद व्रतधारी महिला व पुरुषों ने अन्न जल ग्रहण कर पारन करते हुए 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त किया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में व्रतधारी ठकुराइन पोखरा सहित विभिन्न महादेवा घाट सीताराम घाट सत्संग घाट तमसा नदी के तट के किनारे पहुंचे और उदयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। छठ को लेकर चार दिनों तक गोसाईगंज भक्तिमय रहा। गांव-मोहल्लों से लेकर तमसा तटों तक पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। वही प्रसाद वितरण का दौर चलता रहा। ठकुराइन पोखरा घाट पर नगर के भीटी चौराहा बिहारी चाट वाले के तरफ से आए हुए सम्मानित लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। व्रत पूरा होने के बाद व्रती महिलाओं ने छठ घाटों से ही प्रसाद का वितरण शुरू कर दिया। वहीं लोग अपने परिचितों के यहां प्रसाद पहुंचाने में लगे रहे। छठ पूजन के लिए ठकुराइन पोखरा महादेवा घाट पर विशेष व्यवस्था करने में स्थानीय नगर का सक्रिय सहयोग रहा। सभी छठ घाटों पर गोसाईगंज कोतवाली प्रभारी अपने दलबल के साथ कृष्ण कुमार मिश्रा एसएसआई संतोष सिंह महिला एसआई बीना पांडे अपने दल बल के साथ घाटो में कहीं कोई घटना ना घटे इसके लिए सक्रिय रहे। इस मौके पर ओम प्रकाश सोनी, समाजसेवी हनुमान सोनी, सभासद प्रशांत गुप्ता, नामित सभासद अवधेश स्वर्णकार, सभासद सर्वेश कुमार मोनू, सभासद विजय सोनी, सभासद सुदीप मोदनवाल, महेश गुप्ता प्रधान, कसौधन समाज के युवा अध्यक्ष राहुल कसौधन, मनोज जयसवाल, मुकेश सोनी, संतोष जायसवाल, दीपक सोनी, मुन्ना सोनी, सुरेश सोनी, रामनाथ गुप्ता, रामेश्वर कसौधन सहित आदि इस छठ महापर्व पर सम्मिलित थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
छठ घाटों पर नजर आया दीपावली का नजारा
गोसाईगंज अयोध्या । नगर के ठकुराइन पोखरा घाट पर सबसे अधिक भीड़ रही के अलावा महादेवा घाट सीता राम घाट सत्संग पर भी श्रद्धालुओं ने यहां पूजन किया। आज सुबह 6.41 पर सूर्य देव का दर्शन हुए श्रद्धा से सराबोर व्रती महिलाओं ने धैर्य बनाते सूर्य देव की प्रतीक्षा की। गोसाईगंज नगर पंचायत बता स्थानीय नागरिकों के द्वारा यहां साज-सज्जा प्रकाश और निःशुल्क चाय नाश्ते आदि की व्यवस्था स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया था। जिसमें व्यवस्थापक प्रमुख रूप से आई हुई श्रद्धालुओं को सेवा भाव से चाय नाश्ता कराते रहें।
लोक आस्था का पर्व डाला छठ बृहस्पतिवार की सुबह उदयमान सूर्य के अ‌र्घ्य के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन अ‌र्घ्य के बाद व्रतधारी महिला व पुरुषों ने अन्न जल ग्रहण कर पारन करते हुए 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त किया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में व्रतधारी ठकुराइन पोखरा सहित विभिन्न महादेवा घाट सीताराम घाट सत्संग घाट तमसा नदी के तट के किनारे पहुंचे और उदयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। छठ को लेकर चार दिनों तक गोसाईगंज भक्तिमय रहा। गांव-मोहल्लों से लेकर तमसा तटों तक पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। वही प्रसाद वितरण का दौर चलता रहा। ठकुराइन पोखरा घाट पर नगर के भीटी चौराहा बिहारी चाट वाले के तरफ से आए हुए सम्मानित लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। व्रत पूरा होने के बाद व्रती महिलाओं ने छठ घाटों से ही प्रसाद का वितरण शुरू कर दिया। वहीं लोग अपने परिचितों के यहां प्रसाद पहुंचाने में लगे रहे। छठ पूजन के लिए ठकुराइन पोखरा महादेवा घाट पर विशेष व्यवस्था करने में स्थानीय नगर का सक्रिय सहयोग रहा। सभी छठ घाटों पर गोसाईगंज कोतवाली प्रभारी अपने दलबल के साथ कृष्ण कुमार मिश्रा एसएसआई संतोष सिंह महिला एसआई बीना पांडे अपने दल बल के साथ घाटो में कहीं कोई घटना ना घटे इसके लिए सक्रिय रहे। इस मौके पर ओम प्रकाश सोनी, समाजसेवी हनुमान सोनी, सभासद प्रशांत गुप्ता, नामित सभासद अवधेश स्वर्णकार, सभासद सर्वेश कुमार मोनू, सभासद विजय सोनी, सभासद सुदीप मोदनवाल, महेश गुप्ता प्रधान, कसौधन समाज के युवा अध्यक्ष राहुल कसौधन, मनोज जयसवाल, मुकेश सोनी, संतोष जायसवाल, दीपक सोनी, मुन्ना सोनी, सुरेश सोनी, रामनाथ गुप्ता, रामेश्वर कसौधन सहित आदि इस छठ महापर्व पर सम्मिलित थे।

Leave a Comment