V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पदम् श्री से सम्मानित मो शरीफ को पूर्व मंत्री ने दी बधाई

अयोध्या । पदम् श्री से सम्मानित मो शरीफ  को घर जाकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन व महानगर अध्यक्ष ने बधाई दी। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन व  महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने पदम श्री से सम्मानित मो शरीफ को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ये हमारे व पूरी दुनिया के  लिए गौरव की बात है कि अयोध्या फैजाबाद निवासी मो शरीफ साहब को पदमश्री अवार्ड से नवाजा गया।पूर्व मंत्री ने  सरकार से मांग की पदम श्री से सम्मानित मो शरीफ  को आवास और इनके पेंशन की व्यवस्था भी की जाए जिससे इनका भरण पोषण ठीक से हो सके । उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इनके आवास और  पेंशन की व्यवस्था समाजवादी पार्टी की सरकार करेगी।महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े अफसोस कि बात है कि इतना बड़ा अवार्ड पाने के बाद भी ज़िला प्रशासन का कोई भी अधिकारी मो शरीफ साहब के घर तक नही आया,बड़े अफसोस कि बात है कि जिसने निस्वार्थ समाजसेवा की वो आज भी किराये के मकान में रह रहा है,  मेरी ज़िला प्रशासन से माँग है कि उनको तत्काल आवास दिया जाए व उनकी आर्थिक सहायता की जाय ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । पदम् श्री से सम्मानित मो शरीफ  को घर जाकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन व महानगर अध्यक्ष ने बधाई दी। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन व  महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने पदम श्री से सम्मानित मो शरीफ को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ये हमारे व पूरी दुनिया के  लिए गौरव की बात है कि अयोध्या फैजाबाद निवासी मो शरीफ साहब को पदमश्री अवार्ड से नवाजा गया।पूर्व मंत्री ने  सरकार से मांग की पदम श्री से सम्मानित मो शरीफ  को आवास और इनके पेंशन की व्यवस्था भी की जाए जिससे इनका भरण पोषण ठीक से हो सके । उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इनके आवास और  पेंशन की व्यवस्था समाजवादी पार्टी की सरकार करेगी।महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े अफसोस कि बात है कि इतना बड़ा अवार्ड पाने के बाद भी ज़िला प्रशासन का कोई भी अधिकारी मो शरीफ साहब के घर तक नही आया,बड़े अफसोस कि बात है कि जिसने निस्वार्थ समाजसेवा की वो आज भी किराये के मकान में रह रहा है,  मेरी ज़िला प्रशासन से माँग है कि उनको तत्काल आवास दिया जाए व उनकी आर्थिक सहायता की जाय ।

Leave a Comment