V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दस दिवसीय खादी ग्रामोद्योग मेला शुरू

अयोध्या। स्काउट भवन परिसर में लगने वाले  दस दिवसीय मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ गुरुवार को हो गया। मेले का उद्घटन सांसद लल्लू सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट व दीप प्रज्वलित कर  किया। तत्पश्चात जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने मंच पर मुख्य अतिथियों का स्वागत साल व मोमेंटो प्रदान कर किया। उद्घाटन अवसर पर बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, प्रतिनिधि डॉ. अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक लल्लन तिवारी का भी मंच पर अधिकारियों ने स्वागत किया। मंच से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि देश मे खादी उद्योग लुप्त होता जा रहे लेकिन जब से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से खादी  व कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिल रहा हैं। सरकार इसी तरह खादी व ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के माध्यम से भी देश की खोई विरासत को वापस लाने की पहल तेजी से कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मेले में तरह तरह के स्टाल लगाये गए जिसमें खादी कपड़ो के अलावा कुटीर उद्योग से जुड़ी वस्तुओं की बिक्री हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने मेले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने की अपील की हैं। वहीं जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इस मेले में घर से जुड़ी सभी प्रकार की वस्तुओं का स्टाल लगाया गया है। यहीं नहीं मेलें में जिले के अतिरिक्त प्रदेश के कई अन्य जनपदों के व्यापारियों ने भी अपने स्टाल लगाए है।  उन्होंने मेले में स्टाल लगाने वाले सभी व्यापारियों व विभागीय कर्मचारियों के इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। स्काउट भवन परिसर में लगने वाले  दस दिवसीय मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ गुरुवार को हो गया। मेले का उद्घटन सांसद लल्लू सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट व दीप प्रज्वलित कर  किया। तत्पश्चात जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने मंच पर मुख्य अतिथियों का स्वागत साल व मोमेंटो प्रदान कर किया। उद्घाटन अवसर पर बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, प्रतिनिधि डॉ. अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक लल्लन तिवारी का भी मंच पर अधिकारियों ने स्वागत किया। मंच से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि देश मे खादी उद्योग लुप्त होता जा रहे लेकिन जब से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से खादी  व कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिल रहा हैं। सरकार इसी तरह खादी व ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के माध्यम से भी देश की खोई विरासत को वापस लाने की पहल तेजी से कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मेले में तरह तरह के स्टाल लगाये गए जिसमें खादी कपड़ो के अलावा कुटीर उद्योग से जुड़ी वस्तुओं की बिक्री हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने मेले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने की अपील की हैं। वहीं जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इस मेले में घर से जुड़ी सभी प्रकार की वस्तुओं का स्टाल लगाया गया है। यहीं नहीं मेलें में जिले के अतिरिक्त प्रदेश के कई अन्य जनपदों के व्यापारियों ने भी अपने स्टाल लगाए है।  उन्होंने मेले में स्टाल लगाने वाले सभी व्यापारियों व विभागीय कर्मचारियों के इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Comment