V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बीमार बहन को देखने निकले युवक का मिला शव

रानीगंज प्रतापगढ़ । रानीगंज थाना अंतर्गत कनेवरा (बुधई का पूरा) गाँव का एक युवक अपनी बीमार बहन को देखने के लिए घर से निकला कि सुबह पास के गाँव में उसकी लास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे। रानीगंज थाना क्षेत्र के कनेवरा निवासी बजरंग बहादुर पटेल उर्फ़ भोला की बहन अनीता पत्नी राम अचल निवासी बेर्रा की तबियत ख़राब हो जाने से उसका भाई बजरंग उर्फ़ भोला पास के  ही गाँव बेर्रा में अपनी बहन को देखने के लिए बुधवार की शाम बाइक से बेर्रा के लिए निकला पर वह बहन के घर नही पहुंचा गुरुवार की सुबह पास के ही गाँव खाखापुर में उसकी लावारिस लास मिली और कुछ दूर बाइक उसकी पड़ी मिली। सुबह जब लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रानीगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय समेत पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार उसकी बाइक में किसी वाहन से टक्कर हो जाने से उसकी मौत हो गयी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रानीगंज प्रतापगढ़ । रानीगंज थाना अंतर्गत कनेवरा (बुधई का पूरा) गाँव का एक युवक अपनी बीमार बहन को देखने के लिए घर से निकला कि सुबह पास के गाँव में उसकी लास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे। रानीगंज थाना क्षेत्र के कनेवरा निवासी बजरंग बहादुर पटेल उर्फ़ भोला की बहन अनीता पत्नी राम अचल निवासी बेर्रा की तबियत ख़राब हो जाने से उसका भाई बजरंग उर्फ़ भोला पास के  ही गाँव बेर्रा में अपनी बहन को देखने के लिए बुधवार की शाम बाइक से बेर्रा के लिए निकला पर वह बहन के घर नही पहुंचा गुरुवार की सुबह पास के ही गाँव खाखापुर में उसकी लावारिस लास मिली और कुछ दूर बाइक उसकी पड़ी मिली। सुबह जब लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रानीगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय समेत पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार उसकी बाइक में किसी वाहन से टक्कर हो जाने से उसकी मौत हो गयी।

Leave a Comment