बाबा बेलखरनाथ धाम । छप्पर के पास से गई हाईटेंशन लाइन में अचानक शार्टसर्किट से आग लग गई । जिससे छप्पर के नीचे रखी रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया तथा छप्पर में बैठा किशोर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए ग्रामीण जिला मेडिकल कॉलेज ले गये, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है । कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह में रामलाल गौतम उर्फ पप्पू के छप्पर के पास हाईटेंशन लाइन गई हुई है । गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक लाइन में शॉर्ट सर्किट हुई जिसके चलते तारों से निकली चिंगारी से छप्पर जलने लगा । जिसके नीचे रखा गृहस्थी का सारा सामान कपड़े अनाज जलकर राख हो गया । छप्पर के नीचे रामलाल का बेटा प्रशांत गौतम (13) भी बैठा था जो आग की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया । आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जूटे तथा दिलीपपुर उपकेंद्र से बिजली कटवाकर किसी तरह समरसेबल के पानी से आग पर काबू पाया । झुलसे किशोर को परिजन इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले गये जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । आग लगने से छप्पर के नीचे रखा करीब पचास हजार से अधिक का सामान जलकर राख हो गया ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें