प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र में ताला मोड़ पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ताला गांव की संभवतः रहने वाली एक महिला आज सुबह गांव में आयोजित कार्यक्रम मे बचा खाना लेने जा रही थी। जब वह ताला मोड़ पर पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद वहां पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें