अयोध्या। कोरोना संक्रमण काल के चलते दो साल इंतजार के बाद पद्मश्री मोहम्मद शरीफ उर्फ शरीफ चच्चा को मंगलवार को अवार्ड से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में खुद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया। जिसके बाद बुधवार को पद्मश्री मो. शरीफ अपने गृह जनपद अयोध्या पहुँचने पर कैन्ट रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। स्वागत का यह सिलसिला उनके आवास पर पूरे दिन चलता रहा। पद्मश्री से नवाजे जाने के बाद पहली बार अयोध्या आगमन पर मोहम्मद शरीफ उर्फ शरीफ चच्चा का भव्य स्वागत टाट शाह वेलफेयर सोसाइटी के कमर राइन ने कहा लावारिश लाशों के मसीहा हिंदुस्तान की शान पद्मश्री जनाब मोहम्मद शरीफ़ चचा को पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर टाटशाह वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद क़मर राईन मोहम्मद अपील बब्लू और संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन कैंट अयोध्या पर पुष्प भेंट करके और साल पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं कांग्रेस नेता शरद शुक्ला के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। हालांकि इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत में सत्ता दल का कोई जनप्रतिनिधि नही पहुँचा। बता दें कि वर्ष 2019 में मोहम्मद शरीफ को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर पद्मश्री अवार्ड मिलने की घोषणा हुई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते उन्हें अवार्ड के लिए पूरे दो वर्षों के इंतजार के बाद अब उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। पद्मश्री मो. शरीफ से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि करीब 28 वर्ष पहले उनके पुत्र किसी काम से सुल्तानपुर गया जहां उसका शव लावारिस हालत में मिला, काफी खोजबीन के बाद कपड़े से बेटे की पहचान तो हुई लेकिन उन्हें अंतिम संस्कार करने का मौका नहीं मिला है। इसके बाद से ही मो. शरीफ ने यह सौगंध खाई थी अब वह किसी भी शव का लावारिस हालत में अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। तब से लेकर आज तक मोहम्मद शरीफ ने तीन हजार हिंदु और दो हजार मुस्लिम शव का अंतिम संस्कार उनके धर्म के अनुसार कर चुके है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि अवार्ड मिलने के बाद उप राष्ट्रपति वेंकैय्या नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह उनके पास मिलने आये और सभी ने ऐसे मुलाकात किया कि मानो हमारी उनकी पहले से जान पहचान हैं। उन्होंने पीएम के सामने ही फैजाबाद के मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हमारे पत्रकार भाई साथ न होते तो आज मैं आप से नहीं मिल पाता। इस पर मोदी जी ने हँसते हुए कहा कि आप तो मीडिया की बड़ाई कर रहें है जिस पर मो. शरीफ ने जवाब दिया कि पहले मीडिया उसके बाद आप। मोदी ने उन्हें गले लगाते हुए कहा कि अयोध्या आने पर मैं आप से जरूर मिलने आऊंगा। उधर उनके घर पहुंचते ही नेताओं व मीडिया का जमावड़ा उनके छोटे से आशियाने देर रात तक लगा रहा। अवार्ड मिलने से उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनके दोनों बेटों व नाती ने उनके उस कार्य का बीड़ा आने कन्धे पर लिया और कहा कि चाचा का यह कार्य कभी भी बंद नहीं हो जैसे वह कर रहें थे उसी तरह जारी रहेगा।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित मो. शरीफ का हुआ भव्य स्वागत
अयोध्या। कोरोना संक्रमण काल के चलते दो साल इंतजार के बाद पद्मश्री मोहम्मद शरीफ उर्फ शरीफ चच्चा को मंगलवार को अवार्ड से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में खुद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया। जिसके बाद बुधवार को पद्मश्री मो. शरीफ अपने गृह जनपद अयोध्या पहुँचने पर कैन्ट रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। स्वागत का यह सिलसिला उनके आवास पर पूरे दिन चलता रहा। पद्मश्री से नवाजे जाने के बाद पहली बार अयोध्या आगमन पर मोहम्मद शरीफ उर्फ शरीफ चच्चा का भव्य स्वागत टाट शाह वेलफेयर सोसाइटी के कमर राइन ने कहा लावारिश लाशों के मसीहा हिंदुस्तान की शान पद्मश्री जनाब मोहम्मद शरीफ़ चचा को पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर टाटशाह वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद क़मर राईन मोहम्मद अपील बब्लू और संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन कैंट अयोध्या पर पुष्प भेंट करके और साल पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं कांग्रेस नेता शरद शुक्ला के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। हालांकि इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत में सत्ता दल का कोई जनप्रतिनिधि नही पहुँचा। बता दें कि वर्ष 2019 में मोहम्मद शरीफ को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर पद्मश्री अवार्ड मिलने की घोषणा हुई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते उन्हें अवार्ड के लिए पूरे दो वर्षों के इंतजार के बाद अब उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। पद्मश्री मो. शरीफ से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि करीब 28 वर्ष पहले उनके पुत्र किसी काम से सुल्तानपुर गया जहां उसका शव लावारिस हालत में मिला, काफी खोजबीन के बाद कपड़े से बेटे की पहचान तो हुई लेकिन उन्हें अंतिम संस्कार करने का मौका नहीं मिला है। इसके बाद से ही मो. शरीफ ने यह सौगंध खाई थी अब वह किसी भी शव का लावारिस हालत में अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। तब से लेकर आज तक मोहम्मद शरीफ ने तीन हजार हिंदु और दो हजार मुस्लिम शव का अंतिम संस्कार उनके धर्म के अनुसार कर चुके है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि अवार्ड मिलने के बाद उप राष्ट्रपति वेंकैय्या नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह उनके पास मिलने आये और सभी ने ऐसे मुलाकात किया कि मानो हमारी उनकी पहले से जान पहचान हैं। उन्होंने पीएम के सामने ही फैजाबाद के मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हमारे पत्रकार भाई साथ न होते तो आज मैं आप से नहीं मिल पाता। इस पर मोदी जी ने हँसते हुए कहा कि आप तो मीडिया की बड़ाई कर रहें है जिस पर मो. शरीफ ने जवाब दिया कि पहले मीडिया उसके बाद आप। मोदी ने उन्हें गले लगाते हुए कहा कि अयोध्या आने पर मैं आप से जरूर मिलने आऊंगा। उधर उनके घर पहुंचते ही नेताओं व मीडिया का जमावड़ा उनके छोटे से आशियाने देर रात तक लगा रहा। अवार्ड मिलने से उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनके दोनों बेटों व नाती ने उनके उस कार्य का बीड़ा आने कन्धे पर लिया और कहा कि चाचा का यह कार्य कभी भी बंद नहीं हो जैसे वह कर रहें थे उसी तरह जारी रहेगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें