V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वेतन विसंगति को लेकर विद्युत मीटर रीडर आक्रोशित

प्रमुख सचिव ऊर्जा को सम्बोधित ज्ञापन सौपां
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आउट सोर्स के माध्यम से काम करने वाले मीटर रीडर दीपावली के अवसर पर भी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अपना वेतन नहीं पाए। 31 अक्टूबर को यन साफ्ट प्राइवेट लिमिटेड का कार्यकाल भी खत्म हो गया उपर से कम्पनी सुरक्षा धनराशि भी लेकर उड़ गई है। प्रत्येक मीटर रीड से 15000 कम्पनी ने वसूल किया था जिसे वापस नहीं किया। अब जो नई कम्पनी आई है उसका नाम स्टर्लिंग टेक्नोलाजी एंड सर्विस है। इस म्पनी ने मीटर रीडर कर्मियो का महीने में मिलने वाला पारिश्रमिक पहले से आधार होना बताया है। उल्लेखनीय है कि पहले कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र में 1500 और नगरी क्षेत्र में 2000 मीटर रीडिंग का लक्ष्य पाते थे। ग्रामीण क्षेत्र में 900 मीटर रीडिंग का लक्ष्य पूर्ण करना मुश्किल हो जाता था और 65 सौ रूपए से अधिक वेतन मीटर रीडर नहीं बना पाते थे। अब 2000 मीटर रीडिंग क्लच ग्रामीण क्षेत्र में होने से और बिलिंग दर अनमीटर्ड 1 मैनुअल बिलिंग 3 रोग बिलिंग 4 होने से कर्मचारी जो मीटर रीडर के रूप में काम करते है 3000 से 3500 का ही वेतन बना पाएंगे। यही नहीं कम्पनी के लोग काम के सम्पादन के लिए प्रो बिलिंग मशीन प्रिंटर स्मार्टफोन सिम नेट खर्च आदि कम्पनी के लोगो ने मीटर रीडरो को ही खरीदने का फरमान जारी किया है। जिसके विरूद्ध विगत 2 दिनो से मीटर रीडर आक्रोशित और आंदोलित है। आज जिलाधिकारी आवास पर मीटर रीडर कर्मियो ने उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री हेमंत नंदन ओझा के नेतृत्व में प्रमुख सचिव उर्जा उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया। जिलाधिकारी आवास पर उप जिलाधिकारी सदर ने आकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रत्येक मीटर रीडर को जो कुशल श्रेणी के कार्मिक के श्रेणी में आते है उन्हे न्यूनतम मजदूरी दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। मीटर रीडिंग कार्य के लिए सभी संयंत्र मीटर रीडर को कम्पनी उपलब्ध कराए साथ ही पूर्व कम्पनी द्वारा ली गई सुरक्षा धनराशि एवं बकाया वेतन का भुगतान कराया जाए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रमुख सचिव ऊर्जा को सम्बोधित ज्ञापन सौपां
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आउट सोर्स के माध्यम से काम करने वाले मीटर रीडर दीपावली के अवसर पर भी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अपना वेतन नहीं पाए। 31 अक्टूबर को यन साफ्ट प्राइवेट लिमिटेड का कार्यकाल भी खत्म हो गया उपर से कम्पनी सुरक्षा धनराशि भी लेकर उड़ गई है। प्रत्येक मीटर रीड से 15000 कम्पनी ने वसूल किया था जिसे वापस नहीं किया। अब जो नई कम्पनी आई है उसका नाम स्टर्लिंग टेक्नोलाजी एंड सर्विस है। इस म्पनी ने मीटर रीडर कर्मियो का महीने में मिलने वाला पारिश्रमिक पहले से आधार होना बताया है। उल्लेखनीय है कि पहले कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र में 1500 और नगरी क्षेत्र में 2000 मीटर रीडिंग का लक्ष्य पाते थे। ग्रामीण क्षेत्र में 900 मीटर रीडिंग का लक्ष्य पूर्ण करना मुश्किल हो जाता था और 65 सौ रूपए से अधिक वेतन मीटर रीडर नहीं बना पाते थे। अब 2000 मीटर रीडिंग क्लच ग्रामीण क्षेत्र में होने से और बिलिंग दर अनमीटर्ड 1 मैनुअल बिलिंग 3 रोग बिलिंग 4 होने से कर्मचारी जो मीटर रीडर के रूप में काम करते है 3000 से 3500 का ही वेतन बना पाएंगे। यही नहीं कम्पनी के लोग काम के सम्पादन के लिए प्रो बिलिंग मशीन प्रिंटर स्मार्टफोन सिम नेट खर्च आदि कम्पनी के लोगो ने मीटर रीडरो को ही खरीदने का फरमान जारी किया है। जिसके विरूद्ध विगत 2 दिनो से मीटर रीडर आक्रोशित और आंदोलित है। आज जिलाधिकारी आवास पर मीटर रीडर कर्मियो ने उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री हेमंत नंदन ओझा के नेतृत्व में प्रमुख सचिव उर्जा उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया। जिलाधिकारी आवास पर उप जिलाधिकारी सदर ने आकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रत्येक मीटर रीडर को जो कुशल श्रेणी के कार्मिक के श्रेणी में आते है उन्हे न्यूनतम मजदूरी दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। मीटर रीडिंग कार्य के लिए सभी संयंत्र मीटर रीडर को कम्पनी उपलब्ध कराए साथ ही पूर्व कम्पनी द्वारा ली गई सुरक्षा धनराशि एवं बकाया वेतन का भुगतान कराया जाए।

Leave a Comment