V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेजुबानो की भूख मिटाने के लिए सदैव रहे तत्पर : रामचंद्र यादव

रुदौली/अयोध्या। प्रसिद्ध व प्राचीन सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम पर बेजुबान जानवरो को भाजपा विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने भोजन कराया।मन्दिर परिसर के ठीक पीछे से प्रवाहित गोमती नदी पर विधायक ने पहुँच बंदरो को चने,गुड़ व फल खिलाकर भोजन कराया।  बताते चलें लॉकडाउन के पहले चरण से ही बेजुबानों को भोजन कराने की विधायक श्री यादव की प्राथमिकता बन गयी।तब से सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम पर लगातार बन्दरो को भोजन कराया जा रहा है।यही नही विधायक के इस पहल से क्षेत्र के और लोगो ने भी बेजुबानों के सेवा के लिए आगे बढ़ते नजर आ रहे है।विधायक ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि बेजुबानों के पेट का ख्याल रखा जाय।हम सब अपनी पीड़ा को बता सकते है।बीमार होने पर डॉक्टर के पास जा सकते है लेकिन बेजुबान जानवर कहा जायंगे और किससे कहेंगे कि हमे तकलीफ है।इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि सबसे पहले बेजुबानों को ध्यान दिया जाय।साथ ही कहा कि हम सबके यहाँ की पुरानी परंपरा आज भी चली आ रही है कि जब सुबह शाम भोजन बनता है तो उसमें से पहले गायो का बेजुबानों को परोसा जाता है।इसलिए हम सबको अपनी पुरानी परंपरा को भूलनी नही चाहिए।और ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़कर बेजुबान जानवरो की मदद करें।इस मौके पर शीतला प्रसाद शुक्ला,भाजपा युवा नेता आदर्श चन्द्र यादव,सतन तिवारी, दिनेश मिश्रा,दीपक मौर्य,सुग्रीव दास,बाल संत इन्द्रेश महाराज,मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रुदौली/अयोध्या। प्रसिद्ध व प्राचीन सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम पर बेजुबान जानवरो को भाजपा विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने भोजन कराया।मन्दिर परिसर के ठीक पीछे से प्रवाहित गोमती नदी पर विधायक ने पहुँच बंदरो को चने,गुड़ व फल खिलाकर भोजन कराया।  बताते चलें लॉकडाउन के पहले चरण से ही बेजुबानों को भोजन कराने की विधायक श्री यादव की प्राथमिकता बन गयी।तब से सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम पर लगातार बन्दरो को भोजन कराया जा रहा है।यही नही विधायक के इस पहल से क्षेत्र के और लोगो ने भी बेजुबानों के सेवा के लिए आगे बढ़ते नजर आ रहे है।विधायक ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि बेजुबानों के पेट का ख्याल रखा जाय।हम सब अपनी पीड़ा को बता सकते है।बीमार होने पर डॉक्टर के पास जा सकते है लेकिन बेजुबान जानवर कहा जायंगे और किससे कहेंगे कि हमे तकलीफ है।इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि सबसे पहले बेजुबानों को ध्यान दिया जाय।साथ ही कहा कि हम सबके यहाँ की पुरानी परंपरा आज भी चली आ रही है कि जब सुबह शाम भोजन बनता है तो उसमें से पहले गायो का बेजुबानों को परोसा जाता है।इसलिए हम सबको अपनी पुरानी परंपरा को भूलनी नही चाहिए।और ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़कर बेजुबान जानवरो की मदद करें।इस मौके पर शीतला प्रसाद शुक्ला,भाजपा युवा नेता आदर्श चन्द्र यादव,सतन तिवारी, दिनेश मिश्रा,दीपक मौर्य,सुग्रीव दास,बाल संत इन्द्रेश महाराज,मौजूद रहे।

Leave a Comment