सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पूरे वंशियान निवासी मेवालाल सरोज पुत्र स्व. महादेव सरोज ने गांव के ही दबंग पर ग्राम समाज की जमीन में बने पूजा स्थल पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया है। साथ ही स्थानीय पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में शिकायत कर्ता का आरोप है कि गांव स्थित ग्राम समाज की जमीन को पूर्वजो एवं ग्रामीणों ने आम सहमति से पूजा स्थल बना दिया था। वहां पर नवरात्र में दुर्गा पूजा, भंडारा तथा अन्य धार्मिक कार्यो का आयोजन होता है। इसके अलावा ग्रामीणो तथा क्षेत्र के सम्मानित लोगो के सहयाग से वहां पर मंदिर निर्माण के लिए नीव भी डाली गई थी। गांव का दबंग उक्त पूजा स्थल की जमीन में जबरन कब्जा करके अवैध निर्माण करा रहा है। इसका विरोध करने पर वह गाली गलौज करने के साथ ही मारने की धमकी देता है। इससे ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है। शिकायत कर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कराकर ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें