V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गायक कलाकार रवि त्रिपाठी की प्रस्तुति ने मन मोहा

साकेत गल्र्स पीजी कालेज की प्राचार्या ने किया सम्मानित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। साकेत गल्र्स पीजी कालेज के प्रेक्षागृह में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार रवि कुमार त्रिपाठी को महाविद्यालय की प्राचार्या डा. नीलिमा श्रीवास्तव द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया गया। श्री त्रिपाठी ने द्वीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का आरम्भ किया। श्री त्रिपाठी ने दीपावली के शुभअवसर पर जुमई खां द्वारा रचित कथरी गीत प्रस्तुत किया। छात्राओ ने भी श्री त्रिपाठी के स्वागत में अनेको गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की छात्राओ शिवानी श्रीवास्तव, रूचि, मिताली, श्वेता, प्रिया, प्रतीक्षा, हेमा, रीमा द्वारा प्रस्तुत साई वंदना, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाईयो के कार्यक्रमाधिकारी डा अनीता पाण्डेय, अनन्त प्रकाश शुक्ला एवं डा. प्रतिभा मिश्रा द्वारा किया गया। संचालन महाविद्यालय की छात्रा शालिनी पाण्डेय द्वारा किया गया। आगन्तुको के प्रति आभार बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अवधेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा. सरिता सिंह, श्रीमती प्रभा शर्मा, कल्पना भट्ट, आरती श्रीवास्तव, आरती पाण्डेय, ज्योति सिंह, अजमत अली, रईस अहमद एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

साकेत गल्र्स पीजी कालेज की प्राचार्या ने किया सम्मानित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। साकेत गल्र्स पीजी कालेज के प्रेक्षागृह में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार रवि कुमार त्रिपाठी को महाविद्यालय की प्राचार्या डा. नीलिमा श्रीवास्तव द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया गया। श्री त्रिपाठी ने द्वीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का आरम्भ किया। श्री त्रिपाठी ने दीपावली के शुभअवसर पर जुमई खां द्वारा रचित कथरी गीत प्रस्तुत किया। छात्राओ ने भी श्री त्रिपाठी के स्वागत में अनेको गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की छात्राओ शिवानी श्रीवास्तव, रूचि, मिताली, श्वेता, प्रिया, प्रतीक्षा, हेमा, रीमा द्वारा प्रस्तुत साई वंदना, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाईयो के कार्यक्रमाधिकारी डा अनीता पाण्डेय, अनन्त प्रकाश शुक्ला एवं डा. प्रतिभा मिश्रा द्वारा किया गया। संचालन महाविद्यालय की छात्रा शालिनी पाण्डेय द्वारा किया गया। आगन्तुको के प्रति आभार बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अवधेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा. सरिता सिंह, श्रीमती प्रभा शर्मा, कल्पना भट्ट, आरती श्रीवास्तव, आरती पाण्डेय, ज्योति सिंह, अजमत अली, रईस अहमद एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Comment