V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गंगा स्वच्छता संदेश पांच नाव को फ्लैग दिखाकर रैली को किया रवाना

नाविकों, मल्लाहों की आय बढ़ने से जीवन में समृद्धि आएगी
सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय अस्पताल भगवतपुर के नाम जाना जाएगा
प्रयागराज। निषाद का मतलब जल पर शासन करने वाला। प्राचीन काल में जल, जंगल खनिज के यही मालिक थे और जब भारत भूमि पर आर्यों ने आक्रमण किया, उसके पूर्व यहाँ निषादों का शासन था। आज निषाद के नाव को रैली रवाना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यह बातें कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वीआइपी घाट संगम प्रयागराज में फ्लैग दिखाकर जनमानस में गंगा स्वच्छता संदेश पांच नाव को रवाना किया। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि विगत दिनों नाविकों का संघ ने समस्याओं का ज्ञापन दिया था जिसपर प्रमुख रूप से मोटर नाव नाविकों को परिवहन विभाग ने बालू खनन तथा मछली पालन एवं एक छोर से दूसरे गंतव्य स्थानों के परिवहन पर प्रतिबंध लगा होने के कारण नाविकों के जीवन में आजीविका का संकट खड़ा हो गया था। जल पुलिस राज के वजह से नाविकों को बेहद कठिनाइयों के दौर गुजरना पड़ रहा था। उक्त ज्ञापन में वर्णित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाविकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने और एक छोर से दूसरे छोर तक मोटर परिवहन में लगें प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। जब सड़क और हवाई सेवा विकसित नहीं हुए थे। उस समय नदियां ही प्रमुख मार्ग थे। भगवान श्री राम सपरिवार नाव के जरिए ही सरयू से गंगा को पार कर अयोध्या से प्रयागराज आए थे।तदुपरांत चित्रकूट प्रस्थान में यमुना नदी को पार वनवास गए थे। प्रयागराज संगम क्षेत्र में लाखों पर्यटकों का केंद्र है। प्रत्येक वर्ष माघ मेला,6 वर्ष में कुंभ और 12 वर्ष में महाकुंभ का आयोजन होता रहता है। हमारी सरकार ने नमामि गंगे परियोजना चलायी है जिसमें गंगा नदी के किनारे बसें निषाद नौजवानों को रोजगार को बढ़ावा देने हमेशा कार्य किया है। प्रतिबंध हटने से अब नाविकों, मल्लाहों की आय बढ़ने से जीवन में समृद्धि आएगी। इस मौके पर फूलपुर सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल,सांसद जय प्रकाश निषाद,फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल,फाफामऊ विधायक विक्रमादित्य मौर्या, नाविक संघ अध्यक्ष रवि निषाद आदि ने नाव से गंगा स्वच्छता अभियान अभियान का संदेश देते हुए विचार रखें। इससे पहले राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी,भारत रत्न पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विधानसभा शहर पश्चिमी के भगवतपुर गांव में सौ बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बन रहा है जिस अस्पताल का नाम मुख्यमंत्री श्री योगी से सहमति के उपरांत घोषणा करता हूँ कि सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय अस्पताल भगवतपुर के नाम से जाना जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
नाविकों, मल्लाहों की आय बढ़ने से जीवन में समृद्धि आएगी
सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय अस्पताल भगवतपुर के नाम जाना जाएगा
प्रयागराज। निषाद का मतलब जल पर शासन करने वाला। प्राचीन काल में जल, जंगल खनिज के यही मालिक थे और जब भारत भूमि पर आर्यों ने आक्रमण किया, उसके पूर्व यहाँ निषादों का शासन था। आज निषाद के नाव को रैली रवाना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यह बातें कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वीआइपी घाट संगम प्रयागराज में फ्लैग दिखाकर जनमानस में गंगा स्वच्छता संदेश पांच नाव को रवाना किया। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि विगत दिनों नाविकों का संघ ने समस्याओं का ज्ञापन दिया था जिसपर प्रमुख रूप से मोटर नाव नाविकों को परिवहन विभाग ने बालू खनन तथा मछली पालन एवं एक छोर से दूसरे गंतव्य स्थानों के परिवहन पर प्रतिबंध लगा होने के कारण नाविकों के जीवन में आजीविका का संकट खड़ा हो गया था। जल पुलिस राज के वजह से नाविकों को बेहद कठिनाइयों के दौर गुजरना पड़ रहा था। उक्त ज्ञापन में वर्णित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाविकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने और एक छोर से दूसरे छोर तक मोटर परिवहन में लगें प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। जब सड़क और हवाई सेवा विकसित नहीं हुए थे। उस समय नदियां ही प्रमुख मार्ग थे। भगवान श्री राम सपरिवार नाव के जरिए ही सरयू से गंगा को पार कर अयोध्या से प्रयागराज आए थे।तदुपरांत चित्रकूट प्रस्थान में यमुना नदी को पार वनवास गए थे। प्रयागराज संगम क्षेत्र में लाखों पर्यटकों का केंद्र है। प्रत्येक वर्ष माघ मेला,6 वर्ष में कुंभ और 12 वर्ष में महाकुंभ का आयोजन होता रहता है। हमारी सरकार ने नमामि गंगे परियोजना चलायी है जिसमें गंगा नदी के किनारे बसें निषाद नौजवानों को रोजगार को बढ़ावा देने हमेशा कार्य किया है। प्रतिबंध हटने से अब नाविकों, मल्लाहों की आय बढ़ने से जीवन में समृद्धि आएगी। इस मौके पर फूलपुर सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल,सांसद जय प्रकाश निषाद,फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल,फाफामऊ विधायक विक्रमादित्य मौर्या, नाविक संघ अध्यक्ष रवि निषाद आदि ने नाव से गंगा स्वच्छता अभियान अभियान का संदेश देते हुए विचार रखें। इससे पहले राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी,भारत रत्न पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विधानसभा शहर पश्चिमी के भगवतपुर गांव में सौ बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बन रहा है जिस अस्पताल का नाम मुख्यमंत्री श्री योगी से सहमति के उपरांत घोषणा करता हूँ कि सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय अस्पताल भगवतपुर के नाम से जाना जाएगा।

Leave a Comment