V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अखंड भारत के निर्माता रहे सरदार पटेल : सांसद रीता

सरदार पटेल की 137 वीं जयंती पर इलाके के तमाम स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन
कोरांव प्रयागराज। तहसील क्षेत्र कोरांव में रविवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 137 वीं जयंती के अवसर पर तमाम स्थलों पर अनेकानेक कार्यक्रमों का आयोजन कर अखंड भारत के निर्माता लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती धूम धाम से मनाई गई। क्षेत्र के सरदार पटेल इण्टरमीडिएट कालेज सिकरो कोरांव में विगत कई दिनों से चल रही जयंती तैयारियों के बाद रविवार को कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोकप्रिय सांसद प्रयागराज डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने उपस्थित होकर सरदार पटेल के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से एकता की मिशाल कायम करने की अपील की। कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल तो वर्णभेद तथा वर्गभेद के कट्टर विरोधी थे जिन्होंने गृहमंत्री के रूप में 562 छोटी बड़ी रियासतों को प्राथमिकता पर भारत में विलीनीकरण किया और अखंड भारत के निर्माता के रूप में मिशाल पेश की। एकता दिवस के रूप में आयोजित जयंती समारोह को इलाकाई विधायक राजमणि कोल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने की वजह से सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किए। आगे कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अन्याय सहन नहीं कर पाते थे जिन्होंने अन्याय का विरोध करने की शुरुआत स्कूली दिनों से ही कर दिया था। कार्यक्रम को उक्त के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शिवदत्त पटेल युवा भाजपा नेता बबुआन द्विवेदी सहित कई अन्य लोगों द्वारा भी सम्बोधित कर सरदार पटेल को नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यदुवीर सिंह ने किया। समापन अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरदार पटेल की 137 वीं जयंती पर इलाके के तमाम स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन
कोरांव प्रयागराज। तहसील क्षेत्र कोरांव में रविवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 137 वीं जयंती के अवसर पर तमाम स्थलों पर अनेकानेक कार्यक्रमों का आयोजन कर अखंड भारत के निर्माता लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती धूम धाम से मनाई गई। क्षेत्र के सरदार पटेल इण्टरमीडिएट कालेज सिकरो कोरांव में विगत कई दिनों से चल रही जयंती तैयारियों के बाद रविवार को कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोकप्रिय सांसद प्रयागराज डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने उपस्थित होकर सरदार पटेल के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से एकता की मिशाल कायम करने की अपील की। कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल तो वर्णभेद तथा वर्गभेद के कट्टर विरोधी थे जिन्होंने गृहमंत्री के रूप में 562 छोटी बड़ी रियासतों को प्राथमिकता पर भारत में विलीनीकरण किया और अखंड भारत के निर्माता के रूप में मिशाल पेश की। एकता दिवस के रूप में आयोजित जयंती समारोह को इलाकाई विधायक राजमणि कोल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने की वजह से सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किए। आगे कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अन्याय सहन नहीं कर पाते थे जिन्होंने अन्याय का विरोध करने की शुरुआत स्कूली दिनों से ही कर दिया था। कार्यक्रम को उक्त के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शिवदत्त पटेल युवा भाजपा नेता बबुआन द्विवेदी सहित कई अन्य लोगों द्वारा भी सम्बोधित कर सरदार पटेल को नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यदुवीर सिंह ने किया। समापन अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment