V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

योगमाया ही राधारानी हैं-पाराशर जी महाराज

गोकुला बना गोकुल घाम अपार भीड़ के कारण बड़ा टेंट पड़ा छोटा महिलाओं की भीड़ रही भारी
होलागढ़(प्रयागराज) । गोकुला के तिवारी पुर में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास डाक्टर पाराशर जी महाराज ने कहा कि जो योगमाया भगवान और जीवन का संयोग करा दे वह योगमाया अर्थात राधारानी हैं।बताया कि राधा और कृष्ण  परस्पर में दोऊ चंदा औ दोऊ चकोर हैं।रुक्मिणी विवाह का सजीव प्रस्तुती करण किया।कथा के दौरान गोवर्धन पूजा,इंद्रदेव की कथा  को विस्तार से बताया। भजन गया कि राधा के अंखियन के तारे,मेरे भी बन जाओ सहारे।। मोहे आन मिलो घनश्याम, बहुत दिन बीत गयो। छठवें दिन की कथा में सुप्रीम कोर्ट के पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार मिश्र सपत्नीक ने दीप  प्रज्ज्वलन कर श्री गणेश किया।छठवें दिन रविवार होने के कारण अपार भीड़ रही। भीड़ देख लोग बरबस गोकुला को गोकुल धाम कहने लगे।यहां तक कि श्रोताओं को पांडाल के बाहर बैठाना पड़ा। कथा में प्रतापगढ़ के सिविल जज अरुण क्रांति यशोदा जी सपत्नीक,विधायक राज कुमार पाल,गणेश नारायण मिश्र,विक्रांत सिंह नवीन,बाल कृष्ण पांडेय,समाज शेखर जी,सच्चा आश्रम चिलबिला के मनोज ब्रम्हचारी जी महाराज प्रयागराज के सन्त श्री सुमन्त दास जी महाराज,मुकुंद तिवारी,जीके तिवारी उर्फ मुन्ना भैया  प्रधान हरी राम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।अंत मे आयोजक सुभाष त्रिपाठी एवं आजाद त्रिपाठी ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त कर निवेदन किया कि सभी लोग प्रसाद लेकर ही घर जांय।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गोकुला बना गोकुल घाम अपार भीड़ के कारण बड़ा टेंट पड़ा छोटा महिलाओं की भीड़ रही भारी
होलागढ़(प्रयागराज) । गोकुला के तिवारी पुर में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास डाक्टर पाराशर जी महाराज ने कहा कि जो योगमाया भगवान और जीवन का संयोग करा दे वह योगमाया अर्थात राधारानी हैं।बताया कि राधा और कृष्ण  परस्पर में दोऊ चंदा औ दोऊ चकोर हैं।रुक्मिणी विवाह का सजीव प्रस्तुती करण किया।कथा के दौरान गोवर्धन पूजा,इंद्रदेव की कथा  को विस्तार से बताया। भजन गया कि राधा के अंखियन के तारे,मेरे भी बन जाओ सहारे।। मोहे आन मिलो घनश्याम, बहुत दिन बीत गयो। छठवें दिन की कथा में सुप्रीम कोर्ट के पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार मिश्र सपत्नीक ने दीप  प्रज्ज्वलन कर श्री गणेश किया।छठवें दिन रविवार होने के कारण अपार भीड़ रही। भीड़ देख लोग बरबस गोकुला को गोकुल धाम कहने लगे।यहां तक कि श्रोताओं को पांडाल के बाहर बैठाना पड़ा। कथा में प्रतापगढ़ के सिविल जज अरुण क्रांति यशोदा जी सपत्नीक,विधायक राज कुमार पाल,गणेश नारायण मिश्र,विक्रांत सिंह नवीन,बाल कृष्ण पांडेय,समाज शेखर जी,सच्चा आश्रम चिलबिला के मनोज ब्रम्हचारी जी महाराज प्रयागराज के सन्त श्री सुमन्त दास जी महाराज,मुकुंद तिवारी,जीके तिवारी उर्फ मुन्ना भैया  प्रधान हरी राम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।अंत मे आयोजक सुभाष त्रिपाठी एवं आजाद त्रिपाठी ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त कर निवेदन किया कि सभी लोग प्रसाद लेकर ही घर जांय।

Leave a Comment