Logo
ब्रेकिंग

हम वचन निभाएंगे’ के साथ निकाली गई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

जनता के साथ छलावा करती है भाजपा सरकार : प्रमोद तिवारी
कोरांव प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा विधानसभा मेजा से होकर हेमपुर, भारतगंज, माण्डा होते हुए गिरगोठा गांव से गुजरती हुई जैसे ही कोरांव पहुंची वैसे ही लोगों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी। उक्त प्रतिज्ञा यात्रा में नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया। प्रतिज्ञा यात्रा को मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने संबोधित किया। पूर्व सांसद ने इस यात्रा के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के साथ छलावा करने वाली योगी सरकार अब अपना समय पूरा कर चुकी है। प्रदेश की जनता यह जान चुकी है कि इस सरकार में काम नहीं सिर्फ भाषणबाजी किया जाता है जो अब वह सुनना नहीं चाहते। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भाषणों में तो बहुत सारे विकास गिनाने का काम करते हैं किन्तु अगर जमीनी स्तर पर देखा जाए तो कुछ भी नजर नहीं होता दिखाई देता। इसी के साथ पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों, नौजवानों एवं गरीबों के साथ सिर्फ शोषण ही हुआ और मंहगाई बढ़ाकर उनकी थाली से भोजन तक छिनने का काम किया जा रहा। अब आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का मोह भंग हो चुका है और प्रियंका गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस की सरकार बनाने का काम किया जायेगा। कोरांव नुक्कड़ सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ला उर्फ बबलू ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश मिश्रा, संजय सिंह, भगौती चौधरी, सुधाकर तिवारी, जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष आशाराम मिश्र, रजनीश कुमार, विश्रामदास, दिनेश, राजाराम विद्यार्थी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Attachments area
Leave A Reply

Your email address will not be published.