सराय अकिल कौशांबी । मंगलवार को पुलिस को एक सफलता मिली है। विगत दिनों गोलीबारी के आरोपी चकपिनहां कांड के दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें एक आरोपित के कब्जे से दो नली बंदूक व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।आरोपितों के फरार होने पर एसपी ने गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की थी।सुबह आठ बजे गांव के इनायत उल्ला पर बजहा गांव के सामने हमला हुआ। तहरीर दी गई तो चार बजे शाम को दोबारा उसके घर पर हमला किया गया। इसके बाद रात करीब आठ बजे तीसरी बार हमला हुआ और गोली बारी की गई, जिसमें गोली लगने से खलील अहमद घायल हो गया था। रविवार की सुबह इलाज के दौरान खलील अहमद ने दम तोड़ा था। खलील की मौत के बाद सरायअकिल थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इस घटना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में आक्रोश था। एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थी। पुलिस ने इमलीगांव में पंडित रामयश इंटर कॉलेज के समीप से मंगलवार को आरोपित जुबैर अहमद पुत्र मो. नबी और ताजीम अहमद पुत्र रफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से डबल बैरल बंदूक व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

गोली बारी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सराय अकिल कौशांबी । मंगलवार को पुलिस को एक सफलता मिली है। विगत दिनों गोलीबारी के आरोपी चकपिनहां कांड के दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें एक आरोपित के कब्जे से दो नली बंदूक व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।आरोपितों के फरार होने पर एसपी ने गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की थी।सुबह आठ बजे गांव के इनायत उल्ला पर बजहा गांव के सामने हमला हुआ। तहरीर दी गई तो चार बजे शाम को दोबारा उसके घर पर हमला किया गया। इसके बाद रात करीब आठ बजे तीसरी बार हमला हुआ और गोली बारी की गई, जिसमें गोली लगने से खलील अहमद घायल हो गया था। रविवार की सुबह इलाज के दौरान खलील अहमद ने दम तोड़ा था। खलील की मौत के बाद सरायअकिल थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इस घटना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में आक्रोश था। एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थी। पुलिस ने इमलीगांव में पंडित रामयश इंटर कॉलेज के समीप से मंगलवार को आरोपित जुबैर अहमद पुत्र मो. नबी और ताजीम अहमद पुत्र रफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से डबल बैरल बंदूक व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें