V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पीआरडी स्वयंसेवको की ड्यूटी लगाने को अधिकारी नियुक्त

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालयी व्यवस्था के सुचारूप रूप से संचालन के दृष्टिगत जनपद में प्रशिक्षित आनलाइन सूचीबद्ध पीआरडी स्वयंसेवको की ड्यूटी लगाने हेतु समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि अपने नाम केसम्मुख अंकित थाना से सम्बंधित पीआरडी स्वयंसेवको की सूची रोस्टर के आधार पर तैयार कर प्रत्येक माह की 28 तारीख तक अधोहस्ताक्षरी कोउपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। अन्यथा किसी भी विषम परिस्थिति केउत्पन्न होने पर उस क्षेत्र के सम्बंधित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया जाता है कि मस्टर रोल सम्बंधित विभाग से सत्यापित कराकर माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तुत करेंगे। ताकि समय दैनिक भत्ता का भुगतान किया जा सके। इसके अनुसार केशव कुमार सिंह को थाना आसपुर देवसरा, पट्टी एवं फतनपुर, सुरेन्द्र नाथ शुक्ल को थाना उदयपुर, सांगीपुर, अंतू एवं लालगंज, सुमित सिंह पाल को थाना कोहंडौर, कोतवाली नगर एवं महिला थाना, अभिनाश कुमार मल्ल को थाना रानीगंज एवं कंधई, अजय कुमार सरोज को थाना संग्रामगढ़ एवं जेठवारा, देशदीपक जोशी को थाना नवाबगंज, मानिकपुर, हथिगवां एवं कुण्डा तथा अभिनव शुक्ल को थाना मानधाता, महेशगंज, बाघराय आवंटित है। उन्होने बताया कि ऐसे पीआरडी स्वयंसेवक जिनका नाम आनलाइन सूचीबद्ध नहीं है उनका नाम ड्यूटी हेतु कदापि प्रस्तावित न किया जाय। ड्यूटी हेतु रोस्टर का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाय। ड्यूटी पर तैनात पीआरडी स्वयंसेवक विभाग द्वारा निर्धारित वर्दी ही धारण करेंगे। किसी भी स्वयंसेवक द्वारा दौरान ड्यूटी अनुशासनहीनता एवं मनमाना रवैया अपनाये जाने पर तत्काल कार्यालय को लिखित रूप में सूचित किया जाय ताकि नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालयी व्यवस्था के सुचारूप रूप से संचालन के दृष्टिगत जनपद में प्रशिक्षित आनलाइन सूचीबद्ध पीआरडी स्वयंसेवको की ड्यूटी लगाने हेतु समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि अपने नाम केसम्मुख अंकित थाना से सम्बंधित पीआरडी स्वयंसेवको की सूची रोस्टर के आधार पर तैयार कर प्रत्येक माह की 28 तारीख तक अधोहस्ताक्षरी कोउपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। अन्यथा किसी भी विषम परिस्थिति केउत्पन्न होने पर उस क्षेत्र के सम्बंधित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया जाता है कि मस्टर रोल सम्बंधित विभाग से सत्यापित कराकर माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तुत करेंगे। ताकि समय दैनिक भत्ता का भुगतान किया जा सके। इसके अनुसार केशव कुमार सिंह को थाना आसपुर देवसरा, पट्टी एवं फतनपुर, सुरेन्द्र नाथ शुक्ल को थाना उदयपुर, सांगीपुर, अंतू एवं लालगंज, सुमित सिंह पाल को थाना कोहंडौर, कोतवाली नगर एवं महिला थाना, अभिनाश कुमार मल्ल को थाना रानीगंज एवं कंधई, अजय कुमार सरोज को थाना संग्रामगढ़ एवं जेठवारा, देशदीपक जोशी को थाना नवाबगंज, मानिकपुर, हथिगवां एवं कुण्डा तथा अभिनव शुक्ल को थाना मानधाता, महेशगंज, बाघराय आवंटित है। उन्होने बताया कि ऐसे पीआरडी स्वयंसेवक जिनका नाम आनलाइन सूचीबद्ध नहीं है उनका नाम ड्यूटी हेतु कदापि प्रस्तावित न किया जाय। ड्यूटी हेतु रोस्टर का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाय। ड्यूटी पर तैनात पीआरडी स्वयंसेवक विभाग द्वारा निर्धारित वर्दी ही धारण करेंगे। किसी भी स्वयंसेवक द्वारा दौरान ड्यूटी अनुशासनहीनता एवं मनमाना रवैया अपनाये जाने पर तत्काल कार्यालय को लिखित रूप में सूचित किया जाय ताकि नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

Leave a Comment