V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गांव गांव जाकर सपा नेता ने किया जनसम्पर्क लोगों को पार्टी की बतायी नीतियां

विधानसभा चुनाव में सपा की होगी भारी जीत : ओम सहाय
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोरांव के कपासी, कोसफरा, बैदवार, बढ़वारी, मिश्रपुर उल्दा जैसे कई गांवों में सपा से विधायक उम्मीदवार ओम सहाय ने जनसम्पर्क कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करते हुए पार्टी की नीतियों को बाताने का काम किया। युवा नेता ओम सहाय लगातार पार्टी के हितों एवं उसको बढ़ाने में अपना पूरा समय देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों के बीच जाकर कहा कि इस बार आने वाले विधानसभा 2022 के चुनाव में अच्छी खासी सीटों से जीतकर सपा की सरकार बनने जा रही है जो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के रूप में बनेंगे और जिस तरह से उनके कार्यकाल में सूबे का विकास हुआ था उसी तरह आगे भी किया जायेगा। पार्टी की तरफ से टिकट दिए जाने पर उन्हें अगर विधानसभा कोरांव के लोग सहयोग प्रदान कर जीताने का काम करेंगे तो निश्चित ही वह सर्वसमाज के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास का काम करते नजर आएंगे और किसी को निराश नहीं करने का काम करेंगे। लोगों ने भी नवयुवक चेहरा के रुप में अपने बीच जब सपा नेता ओम सहाय को देखा तो खुशी जाहिर करते हुए पार्टी मुखिया से उनके टीकट की मांग भी किए। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पटेल, नौशाद अंसारी, प्रशांत सिंह, दिनेश सिंह, रमेश सिंह, पवन बाहुबली, लाल सिंह, गुलाब सिंह, हीरामणि पटेल, लाल कुमार गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
विधानसभा चुनाव में सपा की होगी भारी जीत : ओम सहाय
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोरांव के कपासी, कोसफरा, बैदवार, बढ़वारी, मिश्रपुर उल्दा जैसे कई गांवों में सपा से विधायक उम्मीदवार ओम सहाय ने जनसम्पर्क कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करते हुए पार्टी की नीतियों को बाताने का काम किया। युवा नेता ओम सहाय लगातार पार्टी के हितों एवं उसको बढ़ाने में अपना पूरा समय देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों के बीच जाकर कहा कि इस बार आने वाले विधानसभा 2022 के चुनाव में अच्छी खासी सीटों से जीतकर सपा की सरकार बनने जा रही है जो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के रूप में बनेंगे और जिस तरह से उनके कार्यकाल में सूबे का विकास हुआ था उसी तरह आगे भी किया जायेगा। पार्टी की तरफ से टिकट दिए जाने पर उन्हें अगर विधानसभा कोरांव के लोग सहयोग प्रदान कर जीताने का काम करेंगे तो निश्चित ही वह सर्वसमाज के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास का काम करते नजर आएंगे और किसी को निराश नहीं करने का काम करेंगे। लोगों ने भी नवयुवक चेहरा के रुप में अपने बीच जब सपा नेता ओम सहाय को देखा तो खुशी जाहिर करते हुए पार्टी मुखिया से उनके टीकट की मांग भी किए। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पटेल, नौशाद अंसारी, प्रशांत सिंह, दिनेश सिंह, रमेश सिंह, पवन बाहुबली, लाल सिंह, गुलाब सिंह, हीरामणि पटेल, लाल कुमार गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment