V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सेवा भारती आरोग्य भारती द्वारा कन्या पूजन

दिव्यौषधियों में व्याप्त माता के स्वरूपों के साथ हुआ कन्यापूजन
अयोध्या। सेवा भारती द्वारा महानवमी के अवसर पर सेवा बस्ती में व आरोग्य भारती द्वारा ट्रांसपोर्टनगर में सामूहिक कन्यापूजन का  आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के सहमंत्री डॉ उपेन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा भारतीय सनातन संस्कृति के शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि वर्ष में दो बार ऐसे समय आते हैं जब ऋतुओं के संक्रमण काल मे प्रकृति और मनुष्य की सुरक्षात्मक प्रणाली व्यवस्थित हो रही होती है ऐसे में व्रत उपासना जीवनशैली का संयमन प्रकृति में परिवर्तनों के सापेक्ष हमें शारीरिक , मानसिक बल व सुरक्षा भी प्रदान करता है। शास्त्रों में नौ औषधियो अमृता, ब्राह्मी,चर्महन्ती, तुलसी, कुम्हड़ा ,शतावरी ,अलसी,मोइया,नागदौन का वर्णन मिलता है जिनमे क्रमशः माता के नौ स्वरूपों  शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, महागौरी, कूष्मांडा, सिद्धिदात्री, स्कंदमाता, कात्यायनी, व कालरात्रि की शक्तियां विद्यमान है जो व्यक्ति में  होने वाले रोगों के मूल कारक आयुर्वेद में वर्णित  वायु पित्त कफ या होम्योपैथी में सोरा, सिफिलिस, साइकोसिस विकारों को संतुलित कर स्मृति, शक्ति, मेधा, आयु, बल, पुष्य,पाचन, श्वसन, हृदय,रक्तविकारों का शमन व स्वास्थ्य का वर्धन करती हैं। आयोजन में सेवा भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ प्रेमचन्द्र पांडेय ने सपत्नीक,कोषाध्यक्ष डॉ उपेंद्र,विदेश विभाग क्षेत्रीय संयोजक इं रवि तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच के कौशल किशोर पांडेय ,संस्कार भारती के विभाग संयोजक हरीश श्रीवास्तव , एवं आरोग्य भारती द्वारा ट्रांसपोर्टनगर में एडवोकेट धीरेंद्र मणि, प्रोफेसर ज्ञानेंद्र मणि, इं सौरभ, डॉ आर वी त्रिपाठी, दिनेश दुबे ने उपस्थित कन्याओं का सांस्कृतिक विधि से पूजन कर उन्हें दुर्गा चालीसा व कॉपी पेंसिल भेंट की। इसके पूर्व पंचायत भवन परिसर में दिव्यौषधि स्वरूपों का भी पूजन किया गया।सेवा बस्ती के स्थानीय केंद्र पर श्रेष्ठ संयोजन के लिए नेहा निगम हाशमी का अभिनंदन किया गया जहां प्रवीण सिंह, दुर्गेश मिश्र, हरिनाम सिंह सहित  27 कन्याएं, उनकी माताएं उपस्थित रहीं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दिव्यौषधियों में व्याप्त माता के स्वरूपों के साथ हुआ कन्यापूजन
अयोध्या। सेवा भारती द्वारा महानवमी के अवसर पर सेवा बस्ती में व आरोग्य भारती द्वारा ट्रांसपोर्टनगर में सामूहिक कन्यापूजन का  आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के सहमंत्री डॉ उपेन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा भारतीय सनातन संस्कृति के शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि वर्ष में दो बार ऐसे समय आते हैं जब ऋतुओं के संक्रमण काल मे प्रकृति और मनुष्य की सुरक्षात्मक प्रणाली व्यवस्थित हो रही होती है ऐसे में व्रत उपासना जीवनशैली का संयमन प्रकृति में परिवर्तनों के सापेक्ष हमें शारीरिक , मानसिक बल व सुरक्षा भी प्रदान करता है। शास्त्रों में नौ औषधियो अमृता, ब्राह्मी,चर्महन्ती, तुलसी, कुम्हड़ा ,शतावरी ,अलसी,मोइया,नागदौन का वर्णन मिलता है जिनमे क्रमशः माता के नौ स्वरूपों  शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, महागौरी, कूष्मांडा, सिद्धिदात्री, स्कंदमाता, कात्यायनी, व कालरात्रि की शक्तियां विद्यमान है जो व्यक्ति में  होने वाले रोगों के मूल कारक आयुर्वेद में वर्णित  वायु पित्त कफ या होम्योपैथी में सोरा, सिफिलिस, साइकोसिस विकारों को संतुलित कर स्मृति, शक्ति, मेधा, आयु, बल, पुष्य,पाचन, श्वसन, हृदय,रक्तविकारों का शमन व स्वास्थ्य का वर्धन करती हैं। आयोजन में सेवा भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ प्रेमचन्द्र पांडेय ने सपत्नीक,कोषाध्यक्ष डॉ उपेंद्र,विदेश विभाग क्षेत्रीय संयोजक इं रवि तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच के कौशल किशोर पांडेय ,संस्कार भारती के विभाग संयोजक हरीश श्रीवास्तव , एवं आरोग्य भारती द्वारा ट्रांसपोर्टनगर में एडवोकेट धीरेंद्र मणि, प्रोफेसर ज्ञानेंद्र मणि, इं सौरभ, डॉ आर वी त्रिपाठी, दिनेश दुबे ने उपस्थित कन्याओं का सांस्कृतिक विधि से पूजन कर उन्हें दुर्गा चालीसा व कॉपी पेंसिल भेंट की। इसके पूर्व पंचायत भवन परिसर में दिव्यौषधि स्वरूपों का भी पूजन किया गया।सेवा बस्ती के स्थानीय केंद्र पर श्रेष्ठ संयोजन के लिए नेहा निगम हाशमी का अभिनंदन किया गया जहां प्रवीण सिंह, दुर्गेश मिश्र, हरिनाम सिंह सहित  27 कन्याएं, उनकी माताएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment