V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फायरिंग में एक निर्दोष की मौत , दो बच्चियां जख्मी

शव को सड़क पर रखकर आक्रोशित परिजनों ने किया प्रदर्शन
अयोध्या। कहीं न कहीं इसबार जिला प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था फेल होती दिख रही हैं। जिसका एक उदाहरण बीती रात देखने को मिला जहां दुर्गा पूजा पंडाल के समीप ताबड़तोड़ चली गोलियों ने एक निर्दोष की जान ले ली और उसी परिवार की दो बच्चियां जख्मी हो गई। दुर्गा पूजा व विजय दशमी को लेकर अयोध्या जिला प्रशासन ने कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए बुधवार की शाम तक जनपद की सभी पुलिस चौकियों पर पीस कमेटी की बैठकें की गई। उसपर उसी रात नगर के एक पूजा पंडाल में इस तरह से गोलीबारी होना कहीं न कहीं जिला व पुलिस प्रशासन को फेलियर साबित करता दिखाई दे रहा हैं।  बीती रात नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली चौकी अंतर्गत कोरखाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा की चकाचौंध के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली। जिसमें एक व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो बच्चियां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अयोध्या जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने 30 वर्षीय मंजीत पुत्र कमलेश को मृत्यु घोषित कर दिया गया। जबकि दोनों बच्चियों 10 वर्षीय खुशी व 14 वर्षीय लक्की पुत्रीगण कमलेश की हालत गम्भीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले चार युवकों में से एक को हिरासत में लिया है जबकि फायरिंग करने वाले जिन गाड़ियों में आये थे उन्हें भी बरामद कर लिया गया हैं। एसएसपी शैलष पांडेय ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। उन्होंने बताया की फायरिंग करने वाले सभी बदमाशों की पहचान हो गई है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि देवकाली क्षेत्र के कोरखाना नील गोदाम के पास जय मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा जागरण का आयोजन किया गया था। उसी के बगल में मंजीत यादव का भी घर था और उसका परिवार भी वहीं था। देर रात्रि कई गाड़ियों का एक काफिला वहां पहुंचा और गाड़ियों से उतरते ही उन लोगो ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी।इसी बीच एक गोली मंजीत यादव को लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पीछे उसकी दो बहनें भी थी जिन्हें फायरिंग की गोली लगने से जख्मी हो गई, जिन्हें अयोध्या जिला अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।  एसएसपी ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश के कारण घटी और अभी हाल में भी दो पक्षों के बीच विवाद की खबर मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चार बदमाशों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मौके पर चार गाड़ी भी मिली है जो अयोध्या के थाना महराजगंज के देवगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है। पकड़े गए युवक से पूछताछ में फरार हुए तीनों बदमाशों के बारे में भी जानकारी मिली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें रवाना कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि इस घटना का दुर्गा पूजा से कोई लेना देना नहीं है और यह घटना आपसी विवाद के कारण घटी है। वहीं घटना को लेकर विपक्ष ने भी घेरना शुरू कर दिया और कार्यवाही की मांग की है। मंजीत के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। गुरुवार को भी पोस्टमार्टम हाउस पर काफी गहमा गहमी रही देखते ही देखते पोस्टमार्टम हाउस पर सपा व प्रसपा के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे जिससे पुलिस के भी हाथ पाव फूलने लगे। जैसे ही यह सूचना फैली डीएम अनुज झा, एसएसपी शैलष पांडेय, एसपी सिटी विजय पाल सिंह, सीओ सिटी पलाश बंशल सहित एडीएम व कई अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुये विपक्ष के नेताओं से वार्ता कर उन्हें आस्वस्त किया। वहीं देर शाम पोस्टमार्टम परिवाजनों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया। शव को सड़क पर रख मृतक के परिवार को उचित मुआवजा व दोषियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर  परिवारी जनों ने मृतक के शव को हटाकर जाम समाप्त किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment