नवमी पर आयोजित भण्डारे में रही भीड़
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी सहोदरपुर मोहल्ले में इस साल दुर्गा पूजा की धूम रही। यहां कई स्थानो पर आकर्षक पूजा पाण्डाल सजाए गए थे। साथ ही सुबह शाम पूजन एवं आरती में मोहल्ले के लोग एकत्र होते थे। भक्तो के जयकारे से वातावरण देवीमय बना रहता था। आज नवमी पर हवन पूजन के साथ ही नवरात्र का समापन किया गया। वही भण्डारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्वी सहोदरपुर निवासी कवि एवं साहित्यकार श्यामशंकर शुक्ल के संयोजन में आकर्षक पूजा पाण्डाल सजाया गया था। पूजन एवं आरती का कार्यक्रम हर रोज मां के जयकारे के साथ सम्पन्न हो रहा था। आरती के दौरान पूजा पाण्डाल भक्तो से भरा रहता था। इसी मोहल्ले में रेलवे कालोनी से महुवार रोड पर भी भव्य पूजा पाण्डाल सजाया गया। पूजा पाण्डाल को सजाने में कोटेदार जीतेन्द्र कुमार गौड़, पंकज श्रीवास्तव, सल्लू गौड़, अंकित श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजेश्वर तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, प्रकाश तिवारी आदि की प्रमुख भूमिका रही। पूजा पाण्डाल में सुबह शाम पूजन एवं आरती का कार्यक्रम होता था। इस दौरान पाण्डाल में भक्तो की भारी भीड़ रहती थी। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन होता था। पुरोहित पं. सतीश शुक्ला वैदिक मंत्रो के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराते थे। इसमें भक्तिमय वातावरण बना रहता था। नवमी पर मां के सिद्धिदात्री स्वरूप का जहां पूजन किया गया। वही हवन पूजन के साथ समापन किया गया। इसीदिन शाम को भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। मां भवानी की विदाई कल शुक्रवार को विजय दशमी के दिन होगी। मोहल्ले में इसी तरह कई स्थानो पर पूजा पाण्डाल सजाए गए थे। वहां भी हर रोज सुबह शाम पूजन एवं आरती सम्पन्न होता था। इससे नवरात्र के दौरान मोहल्ले का वातावरण देवीमय बना रहा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें