करारी कौशाम्बी। करारी शहनाई मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ वादे किए गए। काम कुछ नही हुआ। यह जुमलेबाजो की पार्टी है। इस सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है। सपा सरकार में गरीबो के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया गया। महिलाओं के साथ घटनाएं बढ़ रही है। हर कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। श्री मती कुशवाहा ने यह बातें शुक्रवार को करारी के एक गेस्ट हाउस में महिला जागरूकता अभियान के दौरान लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कहा कि इस सरकार में कन्याविद्या धन, चीनी, मिट्टी का तेल बन्द कर दिया गया। दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की घोषणा करने वाली भाजपा लोगो को नौकरी तो नही दे सकी। अलबत्ता लोगों की नौकरी छीनी जा रही है। समाजवादी सरकार में 55 लाख लोगों को दी जा रही पेंशन को बंद कर दिया गया। कहा कि भाजपा सरकार ने दो साल पढ़ाई बन्द कराकर आपके बच्चों के हाथ से कलम छीनने का काम किया। लखीमपुर में हक़ मांग रहे किसानों को गाड़ी से रौंद कर मारा जा रहा है। उन्होंने कि इस जिले के रहने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीडब्ल्यूडी विभाग देख रहे। प्रदेश सड़को की हालत खराब है। गड्ढे तक नही भरे जा रहे है। सरसो का तेल, डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर का दाम आसमान छू रहे है। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा किया है कि उनकी सरकार आने पर 350 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इसके अलावा कन्या विद्याधन 30 हजार से पचास हजार किया जाएगा। 500 सौ से बढ़ाकर 1500 सौ समाजवादी पेंशन दी जाएगी। श्रीमती कुशवाहा ने लोगो से अपील किया कि कौशाम्बी की तीनों सीट वह जिताने का काम करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष नीरज शील द्विवेदी ने व संचालन महिला सभा की जिला महासचिव विभा यादव ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजमा दिवाकर, पूजा सरोज, किरन दिवाकर, अनीता कौशल, पिंकी दिवाकर,, अरुण चौधरी, आदि लोग उपस्थित रहे।
Attachments area



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































