V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाई ने सीने में मारा चाकू ,हालत नाजुक प्रयागराज रेफर

मां पर आटा चोरी का आरोप लगाने से भन्नाए भाई ने दिया घटना को अंजाम
करारी कौशाम्बी। करारी कोतवाली के चक हिंगुई गांव में शुक्रवार को मामूली बातों को  लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल को नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।  करारी के चक हिंगुई गांव का मेराज पुत्र कैसर अपनी बीबी के साथ अपनी मां से अलग रहता है। जबकि मेराज का बड़ा भाई बबलू अपनी मां के ही साथ रहता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर मेराज के घर से आटा चोरी हो गया। आटा चोरी का आरोप मेराज ने अपनी मां पर लगाते हुए विवाद करने लगा। इस बीच मेराज का बड़ा भाई बबलू भी आ गया। उसने मां का बचाव करते हुए मेराज से झगड़ा फसाद करने लगा। इस दौरान बबलू ने घर मे रखा चाकू निकाल लिया। और तैस में आकर मेराज के सीने में घोंप दिया। इससे मेराज नीचे जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आस पास के लोग जब तक लोग मौके पर पहुंचे आरोपी हमलावर घटनास्थल से वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मेराज को घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां मेराज की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच और आरोपी की तलाश कर रही हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मां पर आटा चोरी का आरोप लगाने से भन्नाए भाई ने दिया घटना को अंजाम
करारी कौशाम्बी। करारी कोतवाली के चक हिंगुई गांव में शुक्रवार को मामूली बातों को  लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल को नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।  करारी के चक हिंगुई गांव का मेराज पुत्र कैसर अपनी बीबी के साथ अपनी मां से अलग रहता है। जबकि मेराज का बड़ा भाई बबलू अपनी मां के ही साथ रहता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर मेराज के घर से आटा चोरी हो गया। आटा चोरी का आरोप मेराज ने अपनी मां पर लगाते हुए विवाद करने लगा। इस बीच मेराज का बड़ा भाई बबलू भी आ गया। उसने मां का बचाव करते हुए मेराज से झगड़ा फसाद करने लगा। इस दौरान बबलू ने घर मे रखा चाकू निकाल लिया। और तैस में आकर मेराज के सीने में घोंप दिया। इससे मेराज नीचे जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आस पास के लोग जब तक लोग मौके पर पहुंचे आरोपी हमलावर घटनास्थल से वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मेराज को घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां मेराज की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच और आरोपी की तलाश कर रही हैं।

Leave a Comment