घर पर की पत्थरबाजी, महिलाएं भी घायल
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेड़ी में निमंत्रण में आए युवक को पड़ोसियो ने रंजिशन गाली गलौज करने के साथ ही जमकर पीटा। साथ ही वापस होने पर घर पर भी पत्थर बाजी की। इससे घर मेें मौजूद महिलाएं भी घायल हो गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। रेड़ी गांव निवासी शिवाकर शुक्ला पुत्र शिव किशोर शुक्ला की पड़ोसी बृजेश शुक्ला से पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार को बृजेश शुक्ला के यहां तेरही थी। उधर गांव के ही यादव के यहां भी निमंत्रण का कार्यक्रम था। ऐसे में शाम को शिवाकर शुक्ला गांव के यादव परिवार के यहां निमंत्रण में शामिल होने गया था। वहां पर बृजेश शुक्ला भी आधा दर्जन लोगो के साथ आए थे। बृजेश शुक्ला के परिवार के अंकित ने शिवाकर की बाइक का प्लग निकाल दिया। शिवाकर ने विरोध किया तो उसे गाली देने के साथ ही लात व घूंसे से पीटने लगे। शिवाकर के परिवार के प्रवीन व विपिन बचाने दौड़े तो उन्हे भी लात व घूंसो से पीटकर जख्मी कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर तमाम ग्रामीण पहुंचे तो उक्त लोग घर चले गए। साथ ही शिवाकर शुक्ला के घर पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इससे घर की महिलाएं भी जख्मी हो गई। घायलो को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया गया। घटना की तहरीर पीड़ित द्वारा आधा दर्जन लोगो के खिलाफ पुलिस को दी गई है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें