V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मछली मारने गया युवक नाले में डूबा, मौत

घटना से परिजनो में मचा कोहराम
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव बासूपुर कासापुर ततैया से नाले में मछली मारने गया युवक पैर फिसलने के कारण डूब गया। ग्रामीणो ने उसका शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बासूपुर कासापुर ततैया गांव निवासी नन्हे वर्मा 28 पुत्र मोतीलाल वर्मा मंगलवार को सुबह सई नदी के पास स्थित मन्था नाले में मछली मारने गया था। उसी समय पैर फिसलने के कारण वह नाले में डूब गया। वह जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो चिन्तित स्वजनो ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह उसके पिता मोतीलाल शर्मा उसके गुमशुदगी की तहरीर देने लीलापुर पुलिस चैकी जा रहे थे। उसी समय ग्रामीणो से जानकारी मिली कि मन्था नाले में उसकी लाश तैर रही है। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही ग्रामीणो के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकाला गया। मृतक के नाक से रक्त निकला देख ग्रामीण हत्या की आशंका जताने लगे। हालांकि स्वजनो ने कहा कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। ऐसे में हत्या की आशंका नहीं है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयो में छोटा था। उसकी पत्नी मोहनी तथा दो बच्चे परी 5 एवं शगुन 7 माह है। उसकी मौत से स्वजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घटना से परिजनो में मचा कोहराम
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव बासूपुर कासापुर ततैया से नाले में मछली मारने गया युवक पैर फिसलने के कारण डूब गया। ग्रामीणो ने उसका शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बासूपुर कासापुर ततैया गांव निवासी नन्हे वर्मा 28 पुत्र मोतीलाल वर्मा मंगलवार को सुबह सई नदी के पास स्थित मन्था नाले में मछली मारने गया था। उसी समय पैर फिसलने के कारण वह नाले में डूब गया। वह जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो चिन्तित स्वजनो ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह उसके पिता मोतीलाल शर्मा उसके गुमशुदगी की तहरीर देने लीलापुर पुलिस चैकी जा रहे थे। उसी समय ग्रामीणो से जानकारी मिली कि मन्था नाले में उसकी लाश तैर रही है। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही ग्रामीणो के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकाला गया। मृतक के नाक से रक्त निकला देख ग्रामीण हत्या की आशंका जताने लगे। हालांकि स्वजनो ने कहा कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। ऐसे में हत्या की आशंका नहीं है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयो में छोटा था। उसकी पत्नी मोहनी तथा दो बच्चे परी 5 एवं शगुन 7 माह है। उसकी मौत से स्वजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment