V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

केन्द्र प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों के प्रति समर्पित : सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने पूरा ब्लाक के कोडरी, रसूलाबाद, गोडियाना में ग्राम चौपाल आयोजित करके केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों के प्रति समर्पित है। इनके उत्थान के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।उन्होने बताया कि अयोध्या को विश्व पयर्टन मानचित्र पर लगाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। यहां बेहतर सड़क व रेल मार्ग की सुविधा श्रद्धालुओं को देने के साथ एयरपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं के साथ देश विदेश से पयर्टक भी अयोध्या आये। पयर्टन की सम्भावनाओं का विकास होने से अयोध्या व उससे जुड़े जनपदों में रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। इससे पूरे क्षेत्र में समृद्धि व आर्थिक उन्नति आयेगी।  उन्होने कहा कि सरकारी नौकरी में नियुक्ति के लिए पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गयी। कोविड काल में कोई भूखा न सोये इसके लिए सरकार ने निःशुल्क राशन का वितरण किया। प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कोविड प्रबन्धन की तारीफ पूरे विश्व में हो रही है। यूपी में अपराधमुक्त व भयमुक्त परिवेश बनाया गया। जिससे निवेशकों का रुझान उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा है। इस अवसर पर कमलाशंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार, महानगर महामंत्री नन्द कमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, योगेश मिश्रा, मुन्ना दूबे मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने पूरा ब्लाक के कोडरी, रसूलाबाद, गोडियाना में ग्राम चौपाल आयोजित करके केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों के प्रति समर्पित है। इनके उत्थान के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।उन्होने बताया कि अयोध्या को विश्व पयर्टन मानचित्र पर लगाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। यहां बेहतर सड़क व रेल मार्ग की सुविधा श्रद्धालुओं को देने के साथ एयरपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं के साथ देश विदेश से पयर्टक भी अयोध्या आये। पयर्टन की सम्भावनाओं का विकास होने से अयोध्या व उससे जुड़े जनपदों में रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। इससे पूरे क्षेत्र में समृद्धि व आर्थिक उन्नति आयेगी।  उन्होने कहा कि सरकारी नौकरी में नियुक्ति के लिए पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गयी। कोविड काल में कोई भूखा न सोये इसके लिए सरकार ने निःशुल्क राशन का वितरण किया। प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कोविड प्रबन्धन की तारीफ पूरे विश्व में हो रही है। यूपी में अपराधमुक्त व भयमुक्त परिवेश बनाया गया। जिससे निवेशकों का रुझान उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा है। इस अवसर पर कमलाशंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार, महानगर महामंत्री नन्द कमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, योगेश मिश्रा, मुन्ना दूबे मौजूद रहे।

Leave a Comment